By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Aus Vs Pak Khurram Shahzad Dropped David Warners Catch Another Catch Dropped By Pakistan Fielder In Aus Vs Pak 1st Test Perth
AUS vs PAK: पाकिस्तानी फील्डर ने डेविड वॉर्नर का टपकाया आसान सा कैच तो हंसने लगे कमेंटेटर्स
पर्थ टेस्ट में पहले ही दिन पाकिस्तान ने अपनी खराब फील्डिंग से मेजबान टीम के बल्लेबाजों को रन बटोरने का भरपूर मौका दिया.
David Warner, AUS vs PAK : पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खराब फील्डिंग से बरसों का नाता रहा है. इतने बरस बीत जाने के बावजूद पाकिस्तान टीम की फील्डिंग में कोई सुधार नहीं आया है. इसका ताजा उदाहरण पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट में देखने को मिला. पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया (AUS vs PAK, 1st Test) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और फिर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए ताबड़तोड़ आगाज किया.
उस्मान ख्वाजा अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके लेकिन डेविड वॉर्नर ने शानदार अंदाज में अपना 26वां टेस्ट शतक पूरा किया. वॉर्नर ने शतक पूरा करने के बाद भी रन बटोरना जारी रखा जिसमें पाकिस्तानी फील्डरों की खराब फील्डिंग ने उनका बखूबी साथ दिया.
IND Vs SA: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर
खुर्रम शहजाद ने टपकाया आसान कैच
दरअसल, पाकिस्तान के पास शतक के तुरंत बाद डेविड वॉर्नर को आउट करने का शानदार मौका था लेकिन खराब फील्डिंग ने गेंदबाजी की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पर्थ टेस्ट में शतक जड़ने के बाद जब वॉर्नर 108 रन बनाकर खेल रहे थे तब स्पिनर सलमान अली आगा की गेंद पर खुर्रम शहजाद ने हाथ में आया आसान सा कैच ड्रॉप कर दिया. जैसे ही ये कैच छूटा तो स्टेडियम में बैठे फैंस हैरान रह गए. कमेंट्री कर रहे कमेंटटेर को भी इस कैच के छूटने पर यकीन नहीं हुआ और हैरानी के साथ हंसने लगे. हंसने वालों में कमेंट्री कर रहे वसीम अकरम थे.
Should have been taken 🙄🙄pic.twitter.com/cwWirDSSoJ
— ٰImran Siddique (@imransiddique89) December 14, 2023
इसके बाद भी वॉर्नर को आउट करने का मौका पाकिस्तान को मिला लेकिन खराब फील्डिंग ने एक बार फिर पानी फेर दिया. इस तरह पाकिस्तान ने दो बार वॉर्नर को आउट करने का मौका गंवाया. वॉर्नर ने जब अपना 26वां टेस्ट शतक पूरा किया तब शहजाद मिड ऑन पर सिर के ऊपर उनका कैच लपकने से चूक गये और फिर जब वॉर्नर 150 रन पर पहुंचे तो सरफराज अहमद ने स्टंपिंग का मुश्किल मौका गंवा दिया. इसी गेंद पर सरफराज के चूकने के बाद बाबर के पास वॉर्नर को रन आउट करने का मौका था लेकिन गेंद विकेट के करीब से निकल गई.
Pakistan continue to entertain with their fielding skills😆#AUSvsPAK #PAKvAUS #Warnerpic.twitter.com/EsINrdP1pn
— Being Indian 🇮🇳 (@SunilSa02606284) December 14, 2023
इससे पहले 16वें ओवर में अब्दुल्ला शफीक ने उस्मान ख्वाजा का आसान सा कैच टपकाया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पहले ही दिन पाकिस्तान ने इतने सारे कैच छोड़े जिससे मेजबान टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है.
Catch😮#AUSvsPAK pic.twitter.com/Pn9JvWOx0y
— lakxxh (@lakxxh) December 14, 2023
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें