दक्षिण अफ्रीका ने धो डाला 'चोकर्स' का दाग, WTC Final में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर 27 साल बाद जीती ICC ट्रॉफी

AUS vs SA WTC Final 2025: मारक्रम और बावुमा के दम पर दक्षिण अफ्रीका 27 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है. दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले, अपना पिछला आईसीसी खिताब साल 1998 में विल्स इंटरनेशनल कप के रूप में जीता था.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: June 14, 2025, 5:25 PM IST

लंदन: एडेन मारक्रम (136 रन) और कप्तान टेम्बा बावूमा (66 रन) के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने आखिरकार अपने ऊपर लगे चोकर्स के कलंक को मिटा दिया है. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मुकाबला में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर 27 साल बाद कोई आईसीसी खिताब अपने नाम कर लिया. मारक्रम ने 207 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 136 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.

मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 212 रन पर ढेर कर दिया. हालांकि अफ्रीकी टीम इसके बाद खुद भी 138 रन पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने इसके बाद दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया को 207 पर रोक दिया. इस तरह मैच जीतने के लिए उसे चौथी पारी में 282 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने चौथे दिन 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 के चौथे दिन यानी के शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 69 रनों की दरकार थी और उसके पास 8 विकेट शेष थे.

तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज एडेन मारक्रम और कप्तान टेम्बा बावूमा ने चौथे दिन के खेल को आगे बढ़ाया. दक्षिण अफ्रीका को दिन का पहला झटका कप्तान बावूमा के रूप में लगा. बावूमा 134 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हो गए.

बावूमा और मारक्रम ने तीसरे विकेट के लिए 250 गेंदों पर 147 रनों की साझेदारी की और दक्षिण अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचा. बावूमा के आउट होने के बाद शतकधारी मारक्रम ने मोर्चा संभाला और स्टब्स (8) और फिर डेविड बेडिंघम (नाबाद 21) के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी.

दक्षिण अफ्रीका ने खत्म किया 27 साल का ICC खिताबी सूखा

मारक्रम और बावुमा के दम पर दक्षिण अफ्रीका 27 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है. दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले, अपना पिछला आईसीसी खिताब साल 1998 में विल्स इंटरनेशनल कप के रूप में जीता था. तब विल्स इंटरनेशनल कप (आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी) या ‘मिनी वर्ल्ड कप’ के नाम से जाना जाता था. साल 2002 में इस टूर्नामेंट का ही नाम बदलकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी ट्रॉफी कर दिया गया था.

इस खिताबी मुकाबले के तीसरे दिन शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडेन मारक्रम ने शतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया. मारक्रम ने वो करिश्मा कर दिया जोकि आज तक दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था. वह किसी भी आईसीसी फाइनल में शतक बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने.

मारक्रम ने दक्षिण अफ्रीका की चौथी पारी में शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाया. इस आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहली पारी में वो खाता भी खोल नहीं पाए. मगर दूसरी पारी में उनका बल्ला जमकर चला.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.