WI vs AUS: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, गाबा में तोड़ा कंगारुओं का घमंड

AUS vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज ने दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट पूरे 10 विकेट से जीता था.

Published date india.com Updated: January 28, 2024 1:31 PM IST
WI vs AUS: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, गाबा में तोड़ा कंगारुओं का घमंड
AUS vs WI 2nd Test, West Indies vs Australia test, The Gabba Brisbane

बिस्बेन: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बिस्बेन के गाबा मैदान पर एक नया इतिहास रच दिया है. कैरेबियाई टीम ने 27 साल बाद जाकर कंगारुओं को उसके घर में धूल चटा दी है. वेस्टइंडीज ने दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच (AUS vs WI 2nd Test ) में आस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट पूरे 10 विकेट से जीता था.

वेस्टइंडीज ने 2000 के बाद से ऑस्ट्रेलिया (Australia vs West Indies) में अब तक 19 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे केवल एक में जीत, 115 में हार मिली है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में यह पहला मौका है जब कंगारू कोई डे-नाइट टेस्ट मैच हारे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले, 2015  से लेकर 2022 तक अपने सभी पिंक बॉल टेस्ट (Pink ball Test Results by Australia) मैच जीते थे. वहीं, वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया में 1997 के बाद से यह पहली टेस्ट जीत है.

वेस्टइंडीज के लिए उसके कप्तान शमर जोसेफ ने सात विकेट चटकए. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ अकेले डटे रहे और उन्होंने 91 रन की नाबाद पारी खेली. लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाजों के आउट होने के कारण स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की हार को टाल नहीं पाए. मेजबान ऑस्ट्रेलिया को इस मैच को जीतने के लिए 216 रनों का टारगेट मिला था और वेस्टइंडीज ने उसे 207 रन पर ऑलआउट कर दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.