
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
बिस्बेन: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 27 साल बाद पहली टेस्ट मैच जीत ली है. कैरेबियाई टीम ने बिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट डे-नाइट टेस्ट मैच (West Indies vs Australia test) में कंगारुओं को आठ रन से हरा दिया. मेजबान ऑस्ट्रेलिया को दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच को जीतने के लिए 216 रनों का टारगेट मिला था और वेस्टइंडीज ने उसे 207 रन पर ऑलआउट कर दिया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की ड्रॉ करा दी. ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट पूरे 10 विकेट से जीता था. दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक जीत के बाद दिग्गज क्रिकेटर और मैच के दौरान कमेंट्र बॉक्स में मौजूद ब्रायन लारा (Brain Lara) इमोशनल हो गए.
महान बल्लेबाज ब्रायन लारा वेस्टइंडीज की इस ऐतिहासिक जीत को देख अपने आंसू नहीं रोक सके. वह कमेंट्री करते हुए जज्बाती हो गए. अपनी टीम की जीत के बाद वह एडम गिलक्रिस्ट को गले लगाते हुए रोने लगे. लारा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ब्रायन लारा के साथी कमेंटेटर मार्क हॉवर्ड ने कैरेबियाई दिग्गज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
WI vs AUS: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, गाबा में तोड़ा कंगारुओं का घमंड
लारा ने इस वीडियो में कहा. ” अविश्वसनीय. ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराने में 27 साल लग गए. युवा अनुभवहीन. वेस्टइंडीज की ये टीम आज डटकर खड़ी हो सकती है. वेस्टइंडीज क्रिकेट आज मजबूती से खड़ा हो सकता है. वेस्टइंडीज क्रिकेट में आज बड़ा दिन है. बधाई हो, वेस्ट इंडीज टीम के हर एक सदस्य को बधाई.”
The 3 Kings…@gilly381 @BrianLara #Smithy
❤️ test cricket…@FoxCricket pic.twitter.com/rQBxho9z3B— Mark Howard (@MarkHoward03) January 28, 2024
वेस्टइंडीज की इस जीत में तेज गेंदबाज शामर जोसेफ का अहम योगदान रहा, जिन्होंने सात विकेट लिए और गाबा में आखिरी विकेट भी लिया. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 1988 में गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और उसके बाद 2021 में गाबा में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने ही जीत हासिल की है. भारत की 2021 की जीत के बाद यह पहली बार है जब किसी टीम ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराया है.
वेस्टइंडीज ने 2000 के बाद से ऑस्ट्रेलिया (Australia vs West Indies) में अब तक 19 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे केवल एक में जीत, 115 में हार मिली है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में यह पहला मौका है जब कंगारू कोई डे-नाइट टेस्ट मैच हारे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले, 2015 से लेकर 2022 तक अपने सभी पिंक बॉल टेस्ट (Pink ball Test Results by Australia) मैच जीते थे. वहीं, वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया में 1997 के बाद से यह पहली टेस्ट जीत है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.