AUS vs WI: वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शिमरॉन हेटमायर बाहर

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची वेस्टइंडीज की टीम मेजबान देश के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20I सीरीज खेलेंगे. 2 से 13 फरवरी तक यह सीरीज चलेगी.

Written by: Arun Kumar
Updated: January 11, 2024, 11:06 AM IST

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद खेली जाने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WIC) ने अपनी दो टीनों की घोषणा कर दी है. वनडे टीम की कमान शेई होप के पास है, जबकि टी20I की टीम रोवमैन पॉवेल के ही नेतृत्व में उतरेगी. वनडे सीरीज के लिए दो नए चेहरों को टीम में जगह मिली है. 2022 अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले टेडी बिशप और विकेटकीपर बल्लेबाज टेविन इमलाच को यहां टीम में जगह मिली है, जिनका डेब्यू भी तय माना जा रहा है. इमलाच पहले से ही टेस्ट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं.

इन दोनों के अलावा इस टीम में जस्टिन ग्रीव्स को वापसी का मौका मिला है, जो चोट के चलते टीम से बाहर थे. उनके अलावा हेडन वॉल्श जूनियर और केवम हॉज को भी वापसी का चांस मिला है. ब्रैंडन किंग और शेरफैन रुदरफोर्ड इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जबकि शिमरॉन हेटमायर और यानिक कैरिच के नाम पर सिलेक्टर्स ने विचार नहीं किया.

विंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया में अपने बढ़े हुए विश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. उसने हाल ही में दिसंबर में अपने घर में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को अपने घर में दोनों सीरीज में मात दी थी.

वेस्टइंडीज के मुख्य सिलेक्टर डेसमंड हेन्स ने टीम से उम्मीद जताई है कि टीम अपनी यह लय ऑस्ट्रेलिया में भी बरकरार रखेगी और जून में अपने घर में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए वह अपनी तैयारियों में पूरे जोश के साथ जुटी रहेगी.

शिमरॉन हेटमायर की बात करें तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटना होगा. दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ वह वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में संघर्ष करते दिखाई दिए थे. पहले दो टी20I में उन्होंंने क्रमश: 1 और 2 रन बनाए थे, जबकि 3 वनडे मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 32, 0 और 12 रन ही निकले. ऐसे में विंडीज ने उन्हें मौका न देकर साफ संदेश दिया है कि वह अपनी पुरानी साख पर यहां नहीं बने रह सकते.

ODI टीम: शेई होप (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, एलिक अथानाजे, टेडी बिशप, केसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, टेविन इमलाच, गुडाकेश मोती, केजोर्न ओटले, रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर.

T20I टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेई होप, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील हुसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मायर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉमस.

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज

  • पहला वनडे: 2 फरवरी @ मेलबर्न
  • दूसरा वनडे: 4 फरवरी @सिडनी
  • तीसरा वनडे: 6 फरवरी @कैनबरा

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज

  • पहला T20I: 9 फरवरी @होबार्ट
  • दूसरा T20I: 11 फरवरी @एडिलेड
  • तीसरा T20I: 13 फरवरी @पर्थ

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.