22 चौके, छह छक्के- गेंदबाजों ने फेरा तिलक वर्मा की मेहनत पर पानी, हार्वे और कोनोली ने उड़ाया तूफान

IND A vs AUS A: तिलक वर्मा की पारी के दम पर भारत ने अच्छा स्कोर बनाया. लेकिन गेंदबाज उस स्कोर को बचा नही पाए. भारत को 54 गेंद पहले ही DLS से हार मिली.

Published date india.com Published: October 3, 2025 11:02 PM IST
Tilak-Varma
Tilak-Varma

कानपुर: तिलक वर्मा के 94 रन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को नौ विकेट से हरा दिया. शुक्रवार को कानपुर में खेले गए मैदान पर बारिश ने मैच में बहुत खलल डाला. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे लिस्ट ए मैच में जीत हासिल की. एशिया कप फाइनल में भारत के लिए विजयी पारी खेलने वाले तिलक वर्मा इस मैच में भी रंग में नजर आए. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ए ने दमदार बैटिंग की.

तिलक ने लगातार अच्छे प्रदर्शन से वनडे टीम में चयन का दावा पुख्ता कर दिया है. उनकी पारी के बावजूद हालांकि भारत ए टीम 45.5 ओवर में 246 रन पर सिमट गई.

बारिश के कारण मैच में तीन घंटे की देरी हुई जिससे ऑस्ट्रेलिया ए को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 25 ओवर में 160 रन का लक्ष्य मिला. बारिश शुरू होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 5.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 48 रन बनाए थे. खेल बहाल होने पर मैकेंजी हार्वे (49 गेंद में नाबाद 70 रन) और कूपर कोनोली (31 गेंद में 50 रन ) ने टीम को जीत तक पहुंचाया. जैक फ्रेसर मैकगुर्क ने 20 गेंद में 36 रन बनाए. आस्ट्रेलिया ए ने 16.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा. भारतीय गेंदबाजों ने 22 चौके और छह छक्के दिए जिसमे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 44 रन लुटाए.

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इस सत्र के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक को टीम में शामिल किया क्योंकि वे भविष्य में पारी का आगाज करने और मध्यक्रम के लिए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.

अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके और मध्यम गति के तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स की पहली गेंद पर आउट हो गए. तिलक ने 122 गेंद की पारी के दौरान पांच चौके और चार छक्के जड़े.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कप्तान श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और केवल आठ रन बनाकर पवेलियन पहुंच गए. इससे भारत ए का स्कोर तीन विकेट पर 17 रन हो गया. तिलक और रियान पराग (58 रन, 54 गेंद) ने चौथे विकेट के लिए 101 रन जोड़कर पारी को संभाला.

तिलक और रवि बिश्नोई (26 रन) के बीच नौवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी भी अहम रही. इसके बाद उन्होंने अर्शदीप सिंह (10 रन) के साथ अंतिम विकेट के लिए 28 रन जोड़े.

तिलक आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे जो अपने शतक से छह रन से चूक गए. ऑस्ट्रेलिया ए के लिए एडवर्ड्स ने चार विकेट लिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.