AUS vs SL: वनडे वर्ल्ड कप में कैसा रहा ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका का Head to Head रिकॉर्ड, यहां जानें

AUS vs SL Head to Head: पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. उसका नेट रन रेट -1.846 है. श्रीलंका -1.161 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है.

Published date india.com Published: October 15, 2023 4:07 PM IST
Australia VS Sri Lanka Head to Head
Australia VS Sri Lanka Head to Head

लखनऊ: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 (Australia vs Sri Lanka ODI World Cup 2023) में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने उतरेगी.

ऑस्ट्रेलिया को जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान से हार गई थी. पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. उसका नेट रन रेट -1.846 है. श्रीलंका -1.161 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है.

वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच Head to Head रिकॉर्ड

आईसीसी वनडे विश्व कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें अब तक 11 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 8 मैच जीते हैं और श्रीलंका को सिर्फ 2 मैचों में ही विजयी मिली है. कुल मैचों में से 1 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है.

AUS vs SL World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को पहली जीत की तलाश, हारते ही आगे की राह होगी मुश्किल 

वनडे में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच Head to Head रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है. दोनों टीमें अपनी 48 साल की वनडे क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता में कुल 103 बार आमने-सामने हो चुकी है. इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका पर जीत-हार का रिकॉर्ड 63-36 है, जबकि चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. वहीं, भारत में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच अब तक केवल एक ही वनडे हुआ है, जिसमें कंगारुओं ने बाजी मारी है.

टीम इस प्रकार हैं:

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क।

श्रीलंका: कुसाल मेंडिस (कप्तान), कुसाल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्षणा, डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.