
Bharat Malhotra
भारत मल्होत्रा के पास डिजिटल मीडिया का 17 साल का अनुभव है. आईपीएल 2008 से करियर की विधिवत शुरुआत हुई. तब से कुछ ब्रेक के साथ आईपीएल और क्रिकेट ... और पढ़ें
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की 19 अक्टूबर से भारत के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैच की घरेलू सीरीज के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई वनडे इंटरनेशनल में वापसी हुई है जबकि कमर की चोट से उबर रहे पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में मिशेल मार्श टीम की कप्तानी जारी रखेंगे.
पिछले महीने टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास लेने वाले स्टार्क वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे से लौटने के बाद अगस्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से बाहर रहे थे. एशेज से पहले उनके काम के बोझ को सावधानी से मैनेज किया जा रहा है. उन्होंने पिछला वनडे इंटरनेशनल मैच नवंबर 2024 में एडीलेड में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-2 से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई एकदिवसीय टीम में शामिल किए गए चार खिलाड़ियों में से स्टार्क एक हैं. इसके अलावा डेब्यू का इंतजार कर रहे बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट और मिच ओवेन को भी टीम में जगह मिली है.
शॉर्ट पिछली सीरीज में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पाए थे और ओवेन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय चरण के दौरान कन्कशन (सिर में चोट लगने के कारण बेहोशी जैसी स्थिति) का शिकार हो गए थे. कमिंस की अनुपस्थिति में मार्श एकदिवसीय टीम की कप्तानी जारी रखेंगे जो एशेज की तैयारी के लिए कमर की हड्डी में खिंचाव से उबर रहे हैं.
चयनकर्ताओं ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के इरादे से शुरुआती दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए मार्श की अगुवाई में 14 सदस्यीय टीम का भी चयन किया है.
एलेक्स कैरी पर्थ में होने वाली वनडे सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह एडीलेड ओवल में क्वींसलैंड के खिलाफ शेफील्ड शील्ड के दूसरे दौर के मैच में खेलेंगे. वह न्यूजीलैंड दौरे के कारण शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए थे.
| मैच | तारीख | समय (IST) | मैदान |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला वनडे | 19 अक्टूबर, 2025 | 9:00 AM | पर्थ |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा, वनडे | 23 अक्टूबर, 2025 | 9:00 AM | ए़डिलेड |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा वनडे | 25 अक्टूबर, 2025 | 9:00 AM | सिडनी |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला T20I | 29 अक्टूबर, 2025 | 1:45 PM | कैनबरा |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा T20I | 31 अक्टूबर, 2025 | 1:45 PM | मेलबर्न |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा T20I | 2 नवंबर, 2025 | 1:45 PM | होबार्ट |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चौथा T20I | 6 नवंबर, 2025 | 1:45 PM | गोल्ड कोस्ट |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पांचवां T20I | 8 नवंबर, 2025 | 1:45 PM | ब्रिसबेन |
जोश इंग्लिस पिंडली में मामूली चोट के बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं जबकि नाथन एलिस अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद दोबारा टीम का हिस्सा बने हैं. ग्लेन मैक्सवेल न्यूजीलैंड दौरे पर कलाई में फ्रेक्चर के कारण अब भी उपलब्ध नहीं हैं. कैमरन ग्रीन भारतीय श्रृंखला के एकदिवसीय चरण के बाद पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मुकाबलों की तैयारी करेंगे.
चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, ‘हमने एकदिवसीय श्रृंखला और टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी है क्योंकि सीरीज के अंत में कुछ प्रबंधन की जरूरत होगी. खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड क्रिकेट के जरिए गर्मियों के सत्र की तैयारी करेंगे.’
उन्होंने कहा, ‘टी20 टीम के अधिकतर खिलाड़ी एक साथ रहेंगे क्योंकि यह अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी का एक महत्वपूर्ण दौर है. हालांकि हम यह सुनिश्चित करने के लिए संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि हम कुछ खिलाड़ियों को आगे की टेस्ट श्रृंखला के लिए भी तैयार कर सकें.’
मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मिशेल ओवेन, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.