Australia Legend Michael Clarke Diagnosed With Skin Cancer Urges Fans To Do This
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को कैंसर, अपनी तस्वीर शेयर कर फैन्स से की यह अपील
Michael Clarke Skin Canecr: ऑस्ट्रेलिया को 2015 का वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान माइकल क्लार्क को स्किन कैंसर हो गया है. उन्होंने फैन्स के साथ अपनी सेहत का अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
माइकल क्लार्क, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान @Instagram
Michael Clarke Skin Caner: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टायलिश बल्लेबाज माइकल क्लार्क को त्वचा का कैंसर डिटेक्ट हुआ है. इस पूर्व बल्लेबाज ने अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा कर फैन्स के साथ अपनी सेहत का अपडेट शेयर किया है. साथ ही उन्होंने फैन्स को कैंसर के प्रति जागरूक रहने की भी अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी को नियमित तौर पर अपनी सेहत के टेस्ट कराते रहना चाहिए.
माइकल क्लार्क ने सोशल मीडिया पर लिखा
क्लार्क ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘स्किन कैंसर सचमुच है! खासतौर से ऑस्ट्रेलिया में. आज मेरी नाक पर एक और कट लग गया. सभी को यह कहना चाहता हूं कि अपनी त्वचा का चेकअप कराते रहें. इलाज से बेहतर रोकथाम है लेकिन मेरे मामले में नियमित चेकअप और जल्दी पहचान मुख्य रहा. बहुत आभारी हूं कि डॉ. बिशसोलीमैन ने इसे जल्दी ही पकड़ लिया.’
बता दें स्किन कैंसर होने का बड़ा कारण त्वचा कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि होती है, जो मुख्यतः सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों (पराबैंगनी विकिरणों) या टैनिंग होने से हो सकता है. यह दुनिया भर में कैंसर का सबसे आम रूप है, जिसका जल्दी पता लगाना और उपचार संभव है. ऑस्ट्रेलिया में यह कैंसर आम रोग है.
क्लार्क का क्रिकेट करियर
बता दें 44 वर्षीय क्लार्क ने साल 2003 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जब वह सिर्फ 22 साल के थे. इसके बाद वह साल 2015 तक लगातार ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे. उन्होंने अपने करियर में 115 टेस्ट, 245 वनडे और 34 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने टेस्ट में 28 और वनडे में 8 शतक अपने नाम किए. उन्होंने टेस्ट में 8643 रन, जबकि वनडे में 7981 रन अपने नाम किए. वह अपने करियर में सिर्फ 1 ही बार साल 2012 में आईपीएल का भी हिस्सा रहे.
क्लार्क की कप्तानी में खास उपलब्धियां
बता दें क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2013-14 में खेली गई एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 5-0 से धोया था. इसके अलावा उन्होंने 2015 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी टीम को जितवाया था. वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.