Australia Set 282 Target For South Africa To Win Icc Wtc Final 2023 25
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका दी 282 रन की चुनौती क्या रच पाएगी इतिहास
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 207 रनों पर खत्म हुई. इससे पहले उसे पहली पारी के आधार पर 74 रनों की बढ़त हासिल हुई थी. मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने 10वें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की.
लंदन. पहली बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championships 2025) के फाइनल में खेल रही साउथ अफ्रीका की टीम को टेस्ट चैम्पियन बनने के लिए 282 रनों की चुनौती मिली है. इसके जवाब में उसने अपना पहला विकेट सिर्फ 9 रन के योग पर रियान रिकेल्टन (6) के रूप में गंवा दिया है. लॉर्ड्स में शुक्रवार को मैच का तीसरा ही दिन है और यहां फिलहाल बैटिंग के लिए बढ़िया हालात हैं. लेकिन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को यहां दृढ़ता दिखानी होगी,जो मैच में अपनी पहली पारी में सिर्फ 138 रनों पर ढेर हो गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सिर्फ 212 रन ही बनाए थे.
इस तरह पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को कम रन बनाने के बावजूद 74 रनों की बढ़त हासिल हुई. साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने एक बार फिर दूसरी पारी में अपना कमाल जारी रखा और इस बार उसके 9 विकेट सिर्फ 148 रनों पर ही झटक लिए. लेकिन अंतिम जोड़ी ने साउथ अफ्रीका की नाम में दम करके रख दिया. मिचेल स्टार्क (58*) और जोश हेजलवुड (17) ने 10वें विकेट के लिए उपयोगी 59 रनों की साझेदारी कर टारगेट को 300 के करीब ला दिया.
जब ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट गिरा था, तब ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका से 222 रन ही आगे था. अंतिम विकेट के लिए साउथ अफ्रीका ने कुल 22 ओवर गेंदबाजी की. मैच में अभी दिन दिन और 2 सेशन का खेल बाकी है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के पास जीत के लिए भरपूर समय है लेकिन उसके बल्लेबाजों को यहां कुछ इरादे दिखाने होंगे.
साउथ अफ्रीका के पास अभी तक कोई भी आईसीसी खिताब नहीं है. उसने इससे पहले पिछले ही साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत से हार का सामना किया था. अब उसके बाद टेस्ट चैम्पियन बनने का मौका है लेकिन अपना खिताब बचाने उतरी ऑस्ट्रेलिया किसी भी कीमत पर उसका यह सपना आसानी से साकार नहीं होने देगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.