6 बार की वनडे वर्ल्ड कप चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया साल 2027 में साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में अपना खिताब बचाने उतरेगी. अपनी इन तैयारियों में जुटी ऑस्ट्रेलिया इस कड़ी में मई और जून के दौरान पाकिस्तान का दौरा करेगी, जहां उसे 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के मैच लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) इस दौरे के लिए तैयार है.
यह सीरीज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) और पीसीबी के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम ने T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का दौरा किया था और लाहौर में तीन मैच खेले थे.PCB क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर इस दौरे को अंतिम रूप दे रहा है. ऐसी उम्मीद है कि ये मैच संभावित रूप से 30 मई से पांच जून के बीच होंगे.
सूत्र ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान से बांग्लादेश के लिए रवाना होगी, जहां उसे 9 जून से वनडे सीरीज खेलनी है. पाकिस्तान को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के समापन के बाद 8 से 20 मई के बीच में दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है. लेकिन उनकी इस साल सबसे अहम सीरीज अगस्त और सितंबर में इंग्लैंड में तीन टेस्ट की है जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC 2026) का हिस्सा है.
बता दें आखिरी बार दोनों देशों ने साल 2024-25 में कोई वनडे सीरीज खेली थी, जब पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी. तब 3 मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. पहली बार दोनों देश इस फॉर्मेट में 1975 वर्ल्ड कप में भिड़े थे, जहां ऑस्ट्रेलिया ने जीत अपने नाम की थी. इसके बाद दोनों का मुकाबला वर्ल्ड कप 1989 में हुआ, जहां पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों के अंतर से मजा चखाया. 1981-82 में पहली बार पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया जाकर त्रिकोणीय वनडे सीरीज में खेली थी, जिसमें इन दोनों देशों के अलावा वेस्टइंडीज की टीम भी थी और उसने दोनों को हराकर इस त्रिकोणीय सीरीज पर कब्जा किया था.
बता दें दोनों देशों का इस फॉर्मेट में कुल 111 बार आमना-सामना हुआ है. इनमें से 71 बार ऑस्ट्रेलिया ने जबकि 36 बार पाकिस्तान ने बाजी मारी है. 3 मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए जबकि 1 मैच टाई भी रहा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.