ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कानपुर के होटल में खाना खाकर बीमार हुए! जाना पड़ा अस्पताल, जानिए पूरा मामला

टीम होटल में खाना खाने के बाद थॉर्नटन को पेट संबंधी दिक्कत हुई. टीम प्रबंधन ने शुरुआत में उनकी स्थिति पर नजर रखी लेकिन संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Written by: Shivendra Rai
Published: October 5, 2025, 12:08 PM IST

India A vs Australia A: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रही भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए एकदिवसीय सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी फूड पॉइज़निंग के शिकार हो गए. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हित चार खिलाड़ियों की तबीयत कथित तौर पर एक होटल का खाना खाने के बाद बिगड़ गई. इनमें से तीन को मेडिकल जांच के बाद राहत मिल गई लेकिन तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

क्या है पूरा मामला?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पेट में गंभीर संक्रमण की शिकायत के बाद ऑस्ट्रेलिया ए के तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उन्हें दो दिन तक निगरानी में रखा गया. रिपोर्ट में टीम सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टीम होटल में खाना खाने के बाद थॉर्नटन को पेट संबंधी दिक्कत हुई. टीम प्रबंधन ने शुरुआत में उनकी स्थिति पर नजर रखी लेकिन संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पूरी तरह ठीक होने के संकेत मिलने के बाद थॉर्नटन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वे टीम में वापस आ गए हैं. इस घटना के बाद स्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने कथित तौर पर पूरी टीम के लिए डाइट प्लान में बदलाव किया है और भोजन और पानी के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है.

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, खाने के सैंपल लिए गए जिसमें कुछ भी गड़बड़ी नहीं पाई गई. होटल मैनेजर ने खाने की गुणवत्ता के खराब होने से इंकार किया है और कहा है कि हो सकता है मौसम में बदलाव के चलते खिलाड़ियों को दिक्कत हुई हो. वहीं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि अगर खाने की वजह से तबीयत बिगड़ती तो सभी खिलाड़ियों को दिक्कत होती.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.