शर्मनाक: मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Australian women cricket Team: घटना के वक्त ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं. खिलाड़ियों का आरोप है कि इस बीच एक बाइक सवार युवक ने उनसे छेड़छाड़ की.

Published date india.com Updated: October 25, 2025 5:05 PM IST
शर्मनाक: मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम इस समय इंदौर में है, जहां शनिवार को वो आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के 26वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ रही है. लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले दो ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है.

घटना के वक्त ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं. खिलाड़ियों का आरोप है कि इस बीच एक बाइक सवार युवक ने उनसे छेड़छाड़ की. महिला खिलाड़ियों ने तुरंत एसओएस का नोटिफिकेशन भेजा, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और सुरक्षा कर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

सूचना मिलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनके बयान दर्ज किए और एमआईजी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 78 (पीछा करना) के तहत एफआईआर दर्ज की.

स्थानीय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत आरोपी की बाइक जब्त कर ली गई है. मामले में आगे की जांच जारी है. आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस बीच, मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लिए यहां आई दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों का कथित तौर पर पीछा करने और छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना पर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की है. इलाके की सब इंस्पेक्टर निधि रघुवंशी के मुताबिक इस आदमी ने कथित तौर पर उनमें से एक को गलत तरीके से छुआ और भाग गया.

एमपीसीए ने एक बयान में कहा, ‘‘एमपीसीए इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ हुई गलत हरकत और गलत व्यवहार की परेशान करने वाली घटना से बहुत दुखी है.”

ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 में से पांच मुकाबले जीतकर इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। इस टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन से मुकाबला जीता, जिसके बाद श्रीलंका के विरुद्ध मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन से जीत दर्ज करने के बाद भारत को 3 विकेट से मात दी. इसके बाद बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से मात दी है.

महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल के लिए सभी चार टीमें तय हो चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया के अलावा, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने अगले दौर के लिए टिकट हासिल कर लिया है. पहला सेमीफाइनल मुकाबला 29 अक्टूबर को गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे मैच 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.