एशिया कप की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत, अजमतुल्लाह उमरजई ने 20 गेंदों में ठोकी फिफ्टी- अफगान क्रिकेट में रचा नया इतिहास

एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में अजमतुल्लाह उमरजई ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ सिर्फ 20 बॉल में ठोक दी हाफ सेंचुरी ठोक दी. यह इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है.

Published date india.com Published: September 9, 2025 11:39 PM IST
Azmatullah Omarzai
अजमतुल्लाह उमरजई @ACCx

Azmatullah Omarzai Record Breaking Batting: एशिया कप 2025 की धमाकेदार शुरुआत हुई है. टी20 फॉर्मेट में मंगलवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने सिर्फ 20 बॉल में हाफ सेंचुरी ठोककर अफगान क्रिकेट का नया इतिहास रच दिया है. अब उमरजई अपने देश की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जडऩे वाले बल्लेबाज हैं. यह इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है. आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में उमरजई हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ क्रीज पर उतरे तो वह उस पर टूट कर बरस पड़े. 21 बॉल की अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ 2 ही चौके बरसाए, जबकि उनके सिक्स की संख्या यहां 5 रही. वह 19वें ओवर में आयुष शुक्ला का शिकार बने, तब तक वह 52 रन बना चुके थे.

25 वर्षीय यह विस्फोटक बल्लेबाज अब अपने देश की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज पचासा जड़ने वाला बल्लेबाज बन गया है. उन्होंने मोहम्मद नबी और गुलबदीन नबी का संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इन दोनों बल्लेबाजों ने इससे पहले 21-21 बॉल में हाफ सेंचुरी जमाई थी. मोहम्मद नबी ने साल 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 21 बॉल में फिफ्टी ठोकी थी. वहीं गुलबदीन नैब ने 2024 में भारत के खिलाफ इतनी ही गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी.

अफगानिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. हालांकि उसकी शुरुआत खराब रही थी, जब उसने सिर्फ 26 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. हालांकि एक छोर पर सैदीकउल्लाह अटल जमे रहे और वह अंत तक आउट नहीं हुए. उन्होंने 52 बॉल में 73 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे. सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद नबी 33 रन बनाकर आउट हुए. वहीं गुलबदीन नैब सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने.

इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज पर उतरे तो हॉन्ग कॉन्ग के पास अगले 6 ओवरों तक बचने का कोई मौका नहीं था. अटल और उमरजई अब हॉन्ग कॉन्ग की खबर लेने के मूड में ही थे. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. अफगान टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए. इसके जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की हालत पतली है और उसने 15 ओवर का खेल पूरा होने तक सिर्फ 76 रन जोड़कर अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.