Pakistan Central Contract: बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का हुआ डिमोशन, ग्रेड ए में किसी को नहीं मिली जगह

Pakistan Central Contract 2025-26: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सीजन 2025-26 के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें सबसे बड़ा झटका बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को लगा है.

Published date india.com Published: August 19, 2025 4:50 PM IST
Pakistan Central Contract: बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का हुआ डिमोशन, ग्रेड ए में किसी को नहीं मिली जगह

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के लिए पिछले कुछ हफ्ते बुरे सपने की तरह साबित हुए हैं. दोनों को पहले एशिया कप (Asia Cup 2025) की स्क्वाड में जगह नहीं मिली. वही अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बाबर और रिजवान का डिमोशन कर दिया है.

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को ग्रेड A से ग्रेड B में डाल दिया गया है. वही अब पीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड A में किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है. नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. पीसीबी ने डिमोशन के अलावा 5 खिलाड़ियों को प्रमोट भी किया है. जो पिछली बार ग्रेड C का हिस्सा थे. अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सलमान अली आगा, सैम अयूब और शादाब खान को ग्रेड बी में शामिल किया गया है.

12 क्रिकेटरों को पहली बार मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 12 नए खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. जिसमें अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सलमान मिर्जा और सुफयान मोकिम का नाम शामिल है.

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन लंबे समय से निराशाजनक रहा है. हाल ही में टीम को वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज में 1-2 से हराया है. पाकिस्तान को एशिया कप 2025 से पहले यूएई और अफगानिस्तान के साथ त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेलनी है.

पाकिस्तान सेंट्रल कांट्रैक्ट (2025-26)

ग्रेड B (10 खिलाड़ी):

अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ग्रेड C (10 खिलाड़ी):

अब्दुल्लाह शफीक, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, साहिबजादा फरहान, साजिद खान और सऊद शकील

ग्रेड D (10 खिलाड़ी):

अहमद दानियाल, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, शान मसूद और सुफियान मुकीम

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.