पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रविवार, 12 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान बाबर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान 3000 रन पूरे करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए. बाबर को बीते महीने एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तानी टीम में नहीं चुना गया था. इस मैच से पहले बाबर को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ दो रन चाहिए थे. उन्होंने सेनुरन मुथुसामी की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच पहली पारी में बाबर ने सिर्फ 23 रन बनाए.
बाबर आजम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज हैं. इससे पहले इंग्लैंड के तीन- जो रूट, बेन स्टोक्स और जैक क्राउली और ऑस्ट्रेलिया के चार- स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा यह मुकाम हासिल कर चुके हैं.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज से हुई थी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में इंग्लैंड के जो रूट सबसे आगे हैं. उन्होंने 69 मैचों में 6080 रन बनाए हैं.
एशिया के बल्लेबाजों में बाबर के बाद भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का नंबर आता है. जो अभी तक 2826 रन बना चुके हैं. ऋषभ पंत ने 2731 और रोहित शर्मा ने 2716 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने 46 मैचों में 2617 रन बनाए हैं. रोहित और विराट टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.
पाकिस्तानी बल्लेबाजों में बाबर के अलावा सिर्फ मोहम्मद रिजवान ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो 2000 से ज्यादा टेस्ट रन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान लगा सके हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 37 मैचों में 2194 रन नबाए. वहीं पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने 28 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैचों में 1663 रन बनाए हैं. मसूद ने मैच में 147 गेंद पर 76 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.