ICC ODI Ranking: बाबर आजम ने शुभमन गिल से छीनी नंबर-1 की बादशाहत, रवि बिश्नोई ने भी गंवाया अपना ताज

ICC Men's Player Rankings: बाबर के 824 रेटिंग अंक हैं जबि गिल 810 अंक के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं. विराट कोहली (775) तीसरे और रोहित शर्मा (775) चौथे नंबर पर हैं.

Published date india.com Published: December 20, 2023 4:04 PM IST
Babar Azam, Shubman Gill, ICC, ICC Ranking, ICC ODI Ranking, Number 1 ODI Batter
Babar Azam and Shubman Gill (credit: Twitter)

दुबई: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) एक बार फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी खिलाड़ियों की लेटेस्ट वनडे रैंकिंग में बाबर ने भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल से नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर चल रहे गिल को 16 अंकों का नुकसान हुआ है. बाबर के 824 रेटिंग अंक हैं जबकि गिल 810 रेटिंग अंक के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं. विराट कोहली (775) तीसरे और रोहित शर्मा (775) चौथे नंबर पर हैं.

वनडे गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को अपनी वनडे रैंकिंग में एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है. बुमराह पांचवें और कुलदीप आठवें नंबर पर लुढ़क गए हैं. साउथ अफ्रीका के केशव महाराज 715 रेटिंग अंकों के साथ पहले जबकि जोश हेजलवुड दूसरे और भारत के मोहम्मद सिराज तीसरे नंबर पर हैं.

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. लेटेस्ट टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार (887) शीर्ष पर कायम हैं. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (787) दूसरे और साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम (755) तीसरे पायदान पर हैं.

T20I गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई से उनकी नंबर-1 की पोजिशन छिन गई है. इंग्लैंड के आदिल राशीद ने तीन पायदानों की छलांग लगाकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. बिश्नोई अब दो पायदान नीचे लुढ़ककर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (692) दूसरे स्थान नंबर पर हैं. श्रीलांक के स्पिनर वनिंदु हसरंगा (679) चौथे और महेश थीक्षाना (670) टॉप-5 में बने हुए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.