कराची: पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद ने बाबर आजम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ओपनिंग बल्लेबाज बनाए रखने का समर्थन किया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है और ये 9 मार्च तक खेली जाएगी. पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का अपना पहला मैच खेलेगा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हार मिली. इसके बाद बाबर को ओपनिंग भेजने के फैसले पर सवाल उठे. लेकिन जावेद ने टीम प्रबंधन के इस कदम का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि पूर्व कप्तान इस नई भूमिका में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
जावेद ने कहा, ” दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विदेशी दौरे में बाबर को हर मैच में पहले ही ओवर में बल्लेबाजी करनी पड़ी थी. फिर सैम अयूब चोटिल हो गए, जिससे बाबर को टेस्ट मैचों में भी ओपनिंग करनी पड़ी. इन पिचों पर बल्लेबाजों के लिए शुरुआत में कोई परेशानी नहीं होती, इसलिए हमने अपने सबसे अच्छे बल्लेबाज को पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने के लिए भेजा. यह हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा.”
हाल ही में समाप्त हुई त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान को सिर्फ एक ही जीत मिली थी, लेकिन इसके बावजूद जावेद ने टीम पर भरोसा जताया.
उन्होंने कहा, ” चैंपियंस ट्रॉफी में यह टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी. अगर हमारी बल्लेबाजी सामान्य रही, तो हम 350 रन बना सकते हैं. अगर हारिस रऊफ फिट होकर फॉर्म में आ जाएं और नसीम, शाहीन और हमारे स्पिनर्स के साथ मिलकर प्रदर्शन करें तो यह टीम किसी को भी हरा सकती है.”
इस बीच, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने सैम अयूब की गैरमौजूदगी में बाबर को ओपनिंग कराने के फैसले की आलोचना की है.
बासिल अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ” अगर आपने यह सीरीज जीती होती, तो हर खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ता. लेकिन यह फैसला किसने लिया कि बाबर ओपनिंग करेंगे? मुझे हैरानी हो रही है कि ये लोग कैसे फैसले ले रहे हैं. वह नंबर तीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50-70 रन बना रहे थे, लेकिन वह भी बंद कर दिया.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.