
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
अबू धाबी: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एशिया कप 2025 के ग्रुप-बी मुकाबले में अफगानिस्तान को 8 रन से हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली. अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 154 रन का स्कोर बनाया और फिर अफगानिस्तान की टीम को 146 रनों पर समेट दिया.
अफगानिस्तान को अंतिम 6 गेंदों पर 22 रन बनाने थे और नूर अहमद ने दो छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया. लेकिन वो अंतिम गेंद पर आउट हो गए और बांग्लादेश ने 8 रन से मैच जीत लिया. जीत के बाद बांग्लादेश सुपर-4 की रेस में बनी हुई है.
ग्रुप-बी में बांग्लादेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और टीम के अब चार अंक हो गए हैं. अफगानिस्तान को दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है. इस ग्रुप में श्रीलंका दो मैचों में दो जीत के बाद चार अंक लेकर पहले नंबर पर है.
155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम एक समय 128 रन तक अपने सात विकेट गंवा चुकी थी. टीम को यहां से जीत के लिए 12 गेंदों पर 27 रनों की दरकार थी और कप्तान राशिद खान क्रीज पर मौजूद थे. लेकिन मुस्ताफिजुर रहमान ने 18वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर बांग्लादेश को जीत दिला दी.
Asia Cup 2025: बचपन से ही… पिता ने खोला अभिषेक की धुआंधार बल्लेबाजी का राज
अफगानिस्तान के लिए रहमानउल्लाह गुरबाज ने 31 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से सर्वाधिक 35 रन बनाए. उनके अलावा अजमतउल्लाह उमरजई ने 16 गेंदों पर 30 जबकि गुलबदिन नाइब ने 16 और मोहम्मद नबी ने 15 रन बनाए. कप्तान राशिद खान ने 20 रन बनाए.
इससे पहले, कप्तान राशिद खान (26 रन पर दो विकेट) और नूर अहमद (23 रन पर दो विकेट) की फिरकी की जादू से अफगानिस्तान ने आक्रामक शुरुआत करने वाले बांग्लादेश को पांच विकेट पर 154 रन पर रोक दिया.
सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने 31 गेंद में 52 रन का योगदान देने के अलावा पहले विकेट के लिए सैफ हसन (30) के साथ पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की बांग्लादेश को आक्रामक शुरुआत दिलाई.
टीम एक समय एक विकेट पर 87 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी लेकिन नूर और राशिद के अलाव अमजतुल्ला ओमरजई (19 रन पर एक विकेट) ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की रनगति को नियंत्रित कर दिया.
सैफ हसन को पहले ओवर में ही जीवनदान मिला जब फजलहक फारुखी की गेंद पर ओमरजई ने उनका मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। इस दायें हाथ के बल्लेबाज ने अगले ओवर में ओमरजई के खिलाफ चौका लगाकर हाथ खोलने की कोशिश की.
तंजीद हसन ने फारूखी के खिलाफ तीसरे ओवर में चार चौके के साथ रनगति को तेज करने की कोशिश की तो वहीं सैफ ने गजनफर के खिलाफ छक्के के साथ आक्रामक तेवर दिखाये. तंजीद ने इस गेंदबाज के अगले ओवर में गेंद को दो बार दर्शकों के दर्शन कराये जिससे बांग्लादेश ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिये.
Nail-biter WIN! 🏏Bangladesh clinched it by 8 runs! 💪🇧🇩
Bangladesh 🇧🇩 🆚 Afghanistan 🇦🇫 | Match 9 | Asia Cup 2025
16 September 2025 | 8:30 PM | Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi#Bangladesh #TheTigers #BCB #Cricket #AsiaCup #Cricket #TigersForever #AsiaCup2025 pic.twitter.com/DAtHPsyt7O
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 16, 2025
राशिद खान ने खतरनाक होती इस साझेदारी को सैफ को बोल्ड कर तोड़ा. तंजीद पर हालांकि इसका कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने नबी के खिलाफ पारी का अपना तीसरा छक्का जड़ दिया. नूर अहमद ने गेंदबाजी पर आते ही कप्तान लिटन दास (नौ) को पगबाधा कर अपने अगले ओवर में तंजीद को पवेलियन की रहा दिखाई.
राशिद ने इसके बाद शमीम हुसैन (11) को आउट कर 16वें ओवर में बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। इस समय टीम का स्कोर 121 रन था. अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में भी बांग्लादेश को तेजी से रन बनाने का मौका नहीं दिया लेकिन टीम आखिरी ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.