BAN vs AFG, World Cup 2023: मेहदी हसन के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया.

Bangladesh vs Afghanistan: अफगानिस्तान के दिए 157 रन के लक्ष्य को 34.4 ओवर में हासिल कर बांग्लादेश ने 6 विकेट से अपना पहला विश्व कप मैच जीता.

Published: October 7, 2023, 4:24 PM IST

मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआक की है. धर्मशाला के हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को मात्र 156 रन के स्कोर पर ऑलआउट करने के बाद 35 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच खत्म किया.

बांग्लादेश की जीत के नायक रहे मेहदी हसन जिन्होंने अफगानिस्तान की पारी के दौरान 9 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे और फिर 57 (73) रन की पारी मैचविनिंग पारी खेली. मिराज के अलावा बांग्लादेश के लिए नजमुल होसेन शंटो (Najmul Hossain Shanto) ने 83 गेंदो पर 59 रन की नाबाद पारी खेली.

Also read:SA Vs SL Live Score: साउथ अफ्रीका मजबूत डिकॉक और वेन डर दुसां ने पहुंचाया 150 के पार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम 37.2 ओवर मे 156 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. अफगान टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने सर्वाधिक 47 (62) रन बनाए. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज 25 रन के आंकड़े तक नही पहुंच सका.

बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन के अलावा कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने भी तीन विकेट हासिल किए. उनके अलावा शोरीफुल इस्लाम (Shoriful Islam) ने दो विकेट लिए, जबकि तस्किन अहमद (Taskin Ahmed) और मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) ने एक-एक सफलता हासिल की.

बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए मेहेदी हसन मिराज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. उन्होंने कहा, “ये मेरे लिए बहुत अच्छा पल है, मैंने अतीत में बहुत कड़ी मेहनत की है. इसका श्रेय टीम मैनेजमेंट को जाता है क्योंकि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया. मैं थोड़ा सतर्क था, कप्तान ने मुझसे सही एरिया में गेंदबाजी करने को कहा. उन्होंने मुझसे निरंतरता बनाए रखने और अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा, इसलिए इसका श्रेय कप्तान को जाता है.”

अपनी बल्लेबाजी के बारे में मेहदी हसन ने कहा, “मैंने इसे गेंद-दर-गेंद लिया, रनों को नहीं देखा. विकेट थोड़ा टर्न ले रहा था, मैंने सीधे खेलने की कोशिश की. मैंने हमेशा नंबर 8 पर बल्लेबाजी की है इसलिए शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करना मेरे लिए बहुत अच्छा पल है. पिछले कुछ मैचों में उन्होंने मुझे शीर्ष क्रम में आजमाया और यह मेरे लिए बहुत अच्छा पल है.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.