Ban Vs Sa 2nd Test 10 Runs After 1 Delivery Bizarre Moment In Bangladesh Vs South Africa 2nd Test Goes Viral Watch
1 गेंद पर बन गए 10 रन! साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच में कैसे हुआ ये करिश्मा? यहां जानिए
10 runs after 1 delivery! बांग्लादेश की पारी जब शुरू हुई तो उस समय स्कोरबोर्ड पर केवल एक ही गेंद फेंका गया था, लेकिन हैरानी की बात ये थी कि एक गेंद के बाद ही बांग्लादेश का स्कोर 10 रन दिखाई दे रहा था.
चटगांव: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. इसमें कभी भी ऐसी चीजें घटित हो सकती है जिसके बारे में हमने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. टेस्ट क्रिकेट में इस समय बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच चटगांव में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुकाबले के दूसरे ही दिन साउथ अफ्रीका ने मेजबान बांग्लादेश की हालत खराब कर दी है. लेकिन मैच के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.
बांग्लादेश की पारी जब शुरू हुई तो उस समय स्कोरबोर्ड पर केवल एक ही गेंद फेंका गया था, लेकिन हैरानी की बात ये थी कि एक गेंद के बाद ही बांग्लादेश का स्कोर 10 रन दिखाई दे रहा था. इस घटना को देखकर हर कोई दंग रह गया.
1 गेंद पर कैसे बन गए 10 रन?
दरअसल, बांग्लादेश की पारी जब शुरू हुई तो कगिसो रबाडा पारी का पहला ओवर डाल रहे थे. पहली बॉल पर कोई रन नहीं मिला. लेकिन रबाडा ने दूसरी गेंद नोबॉल फेंक दी. इस पर चार रन बाई के मिल गए और इस तरह बांग्लादेश के खाते में पांच रन जुड़ गए. लेकिन अभी भी आप सोच रहे होंगे कि एक गेंद पर तो सिर्फ पांच रन ही बने तो 10 रन की बात क्यों हो रही है.
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि दरअसल, बांग्लादेश की पारी शुरू होने से पहले ही उसके खाते में पेनाल्टी के पांच रन जोड़ दिए गए थे. ये पांच रन इसलिए जोड़े गए क्योंकि एम मुथुसामी पिच पर दौड़ रहे थे. इस तरह बांग्लादेश की पारी शुरू होने से पहले ही पांच रन मिल गए और फिर जब पारी शुरू हुई तो फिर दूसरी गेंद नोबॉल थी और उसपर भी बाई के चार रन मिल गए. इस तरह एक लीगल डिलीवरी पर बांग्लादेश का स्कोर 10 रन हो गया.
10 runs after 1 delivery without bat hitting ball: Have you ever seen this before?! 😮#ICYMI: South Africa were penalised 5 runs earlier for Muthuswamy running straight down the pitch, making Bangladesh start their innings at 5/0.#BANvSAonFanCodepic.twitter.com/nAHFUQBXyK
मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित कर दी थी. इसके जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने 38 रन के अंदर ही चार विकेट खो दिए. मेजबान टीम अभी भी साउथ अफ्रीका के स्कोर से 537 रन पीछे है और उसके छह विकेट बाकी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.