भारत vs न्यूजीलैंड मैच में बांग्लादेश का भी दिखा कनेक्शन, जानें- क्या है मामला

IPL 2026 से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और उसका क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ दिख रहा है. इस बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश के अंपायर अपनी भूमिका निभाते नजर आए...

Published date india.com Published: January 11, 2026 7:41 PM IST
IND vs NZ 1st ODI
भारत बनाम न्यूजीलैंड @BCCI/x

IPL 2026 से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) में खींचतान चल रही है. BCB भारत से इतना नाराज है कि उसने 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से भी इनकार कर दिया है. हालांकि इस पर अंतिम फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड (ICC) को लेना है. इस बीच भारत और बांग्लादेश एक मंच पर साथ भी दिख गए हैं. रविवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का वड़ोदरा में आगाज हो गया है. इस मैच में बांग्लादेश के अंपायर शरफुदौला ने पहले वनडे में तीसरे अंपायर के तौर पर अपनी भूमिका निभाई है.

बता दें ढाका में जन्मे शरफुदौला बांग्लादेश की ओर से क्रिकेट भी खेले हैं और उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में बतौर प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अपनी भूमिका भी निभाई है. उन्होंने अब तक 32 टेस्ट, 75 टी20 इंटरनेशनल, 17 महिला वनडे और 28 महिला टी20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग की है. आज वह अपने करियर के 119वें वनडे इंटरनेशनल में अंपायरिंग कर रहे हैं.

शरफुदौला जब क्रिकेट खेलते थे, तब वह लेफ्टआर्म स्पिनर रहे हैं. वह बांग्लादेश की ओर से 1994 में ICC ट्रॉफी में खेले हैं. उन्होंने बांग्लादेश की घरेलू क्रिकेट में कोच की भूमिका भी निभाई है. उन्होंने साल 2007 से अंपायरिंग में हाथ आजमाए और तब वह घरेलू मैचों में अंपायरिंग करने लगे. इसके बाद साल 2010 में उन्होंने अपने करियर के पहले इंटरनेशनल मैच में अंपायरिंग की. उन्होंने वनडे फॉर्मेट से ही अपने इंटरनेशनल अंपायरिंग करियर की शुरुआत की.

ऐसे में BCCI ने यह साफ संदेश देने की कोशिश की है कि वह ओलंपिक चार्टर और खेल भावना के तहत सभी देशों के खिलाड़ियों और प्रशासनिक और मैच अधिकारियों की मेजबानी के लिए तैयार रहता है. बांग्लादेश के साथ उसके रिश्तों में जो तनातनी बढ़ी है उसका जिम्मेदार बांग्लादेश के हालात हैं.

वहां प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना का तख्ता पलट के बाद भारत का विरोध भी बढ़ा है और साथ ही वहां रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई है. ऐसे में बांग्लादेश का एक भी क्रिकेटर अपने देश में हो रहीं अमानवीय घटनाओं के खिलाफ कुछ नहीं बोला और भारत के हिंदू संगठनों ने इसकी निंदा की थी, जिसके बाद उन्होंने BCCI से अपील की थी कि वे इन हालात में बांग्लादेशी क्रिकेटरों को कम से कम IPL से तो बाहर रखे.

इसके बाद BCCI ने IPL फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया, जिसके बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और उसका क्रिकेट बोर्ड बिफरा पड़ा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.