बीसीबी ने महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए बांग्लादेश सेना से मांगा आश्वासन, सितंबर में होना है आयोजन

बांग्लादेश में सिंतबर महीने में महिला टी20 विश्व कप खेला जाना है. वहां की स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सेना प्रमुख से सुरक्षा का आश्वासन मांगा है.

Written by: Bhaskar Tiwari Edited by: Bhaskar Tiwari
Published: August 10, 2024, 1:37 PM IST

बांग्लादेश की मौजूद स्थिति को देखते हुए महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऊपर तलवार लटक रही है. बांग्लादेश में सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए आईसीसी फैसला लेगी की बांग्लादेश में टी20 विश्व कप खेला जाएगा या नहीं.

इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाए जाने के बाद बांग्लादेश में बनी राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड(BCB) ने देश के सेना प्रमुख से तीन से 20 अक्टूबर के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप के आयोजन के लिए सुरक्षा का आश्वासन मांगा है.

महिला टी20 विश्व कप बांग्लादेश के दो शहरों सिलहट और मीरपुर में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट के अभ्यास मैच 27 सितंबर से शुरू हो जाएंगे. लेकिन आईसीसी की नजर अभी बांग्लादेश पर है और उसने भारत के साथ श्रीलंका को भी स्थिति पड़ने पर मेजबानी के लिए तैयार रहने को कहा है. क्रिकबज के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वेकर उज़ ज़मान को पत्र लिखकर टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सुरक्षा आश्वासन मांगा है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी बांग्लादेश की स्थिति पर नजर रखे हुए है जहां सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों में सैकड़ो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और शेख हसीना को अपना पद छोड़ना पड़ा. आईसीसी समान समय क्षेत्र में इस टूर्नामेंट का आयोजन कर सकता है तथा ऐसे में उसके पास भारत, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका विकल्प होंगे.

महिला टी20 विश्व कप के लिए दुनियाभर की 16 टीमें हिस्सा लेने वाली है. जिसकी सुरक्षा का जिम्मा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ – साथ आईसीसी का भी है. इसलिए आईसीसी ने बांग्लादेश की पर पैनी नजर बनाकर रखी हुई है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.