
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने हाल में पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ न सिर्फ पहली बार कोई टेस्ट मैच जीता बल्कि टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अपनी पहली टेस्ट सीरीज भी जीती. टीम की इस जीत के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर पैसों की बारिश होने लगी है. बांग्लादेश सरकार ने टीम को करोड़ों रुपए दिए हैं.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने 14 सितंबर को बांग्लादेश नेशनल क्रिकेट टीम को 3.2 करोड़ बीडीटी ( भारतीय रुपयों अनुसार 2.25 करोड़ रुपये) का पुरस्कार दिया. बीसीबी के अध्यक्ष फारूक अहमद ने युवा एवं खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ महमूद से बोनस स्वीकार किया, इसका एक हिस्सा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान किया जाएगा. बांग्लादेश क्रिकेट के ऑफिसियल पेज से इस कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया गया है.
बांग्लादेश ने पाकिस्तान का 2-0 से किया सूपड़ा साफ
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज रावलपिंडी में खेली गई. पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंद दिया जबकि दूसरे टेस्ट में भी मेहमान टीम ने छह विकेट से जीत अपनी नाम कर ली. बांग्लादेश ने पहली बार टेस्ट में ना सिर्फ पाकिस्तान को हराया, बल्कि सीरीज भी अपने नाम किया. बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है.
अब टीम इंडिया को टक्कर देगी बांग्लादेशी टीम
पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप हासिल करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हौसले बुलंद है. टीम अब भारत दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में होगा. बांग्लादेश की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता है. टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें छह अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.
Bangladesh cricket team has been awarded BDT 3.20 crore for their historic Test series win against Pakistan. BCB preseident Faruque Ahmed accepted the bonus from Asif Mahmud, Advisor to the Ministry of Youth and Sports. A portion will be donated to help flood victims. pic.twitter.com/Fp1T81qsUi
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 14, 2024
भारत vs बांग्लादेश टेस्ट शेड्यूल
पहला टेस्ट: 19-23 सितम्बर, सुबह 9:30 बजे, चेन्नई
दूसरा टेस्ट: 27 सितम्बर-1 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे, कानपुर
भारत vs बांग्लादेश टी20 शेड्यूल
पहला टी20: 6 अक्टूबर, शाम 7 बजे, धर्मशाला
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर, शाम 7 बजे, दिल्ली
तीसरा टी20: 12 अक्टूबर, शाम 7 बजे, हैदराबाद.
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.