बांग्लादेश ने जारी किया साल 2026 का कैलेंडर- इस साल दौरा करेंगे और भारत और ऑस्ट्रेलिया

बांग्लादेश ने साल 2026 के लिए क्रिकेट का अपना घरेलू कैलेंडर लॉन्च कर दिया है. इसके मुताबिक वह इस साल ऑस्ट्रेलिया और भारत की मेजबानी भी करेगा.

Published date india.com Published: January 2, 2026 4:45 PM IST
Bangladesh
बांग्लादेश क्रिकेट टीम @BCB/x

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस साल अपने घरेलू सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस बार वह कई बड़ी-बड़ी टीमों की मेजबानी के लिए तैयार है, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का भी नाम शामिल है. वह अपने घर में 4 टेस्ट, 12 वनडे इंटरनेशनल और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा. उसके घरेलू सीजन की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद मार्च में होगी.

सबसे पहले उसके घर में पाकिस्तान की टीम दस्तक देगी, जो 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के बाद मई में फिर से यहां आएगी और तब दोनों टीमें 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी, जो ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगी. इसके बीच में न्यूजीलैंड की टीम यहां सफेद बॉल फॉर्मेट की पूरी सीरीज खेलने आएगी, जिसके तहत 3 वनडजे और 3 टी20I मैच खेले जाएंगे.

जून में यहां ऑस्ट्रेलिया दौरा करेगा, जबकि भारतीय टीम की मेजबानी के लिए उसे अगस्त और सितंबर का समय मिला है. वहीं अक्टूबर-नवबंर में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज WTC के तहत यह सीरीज होगी.

हालांकि इन दिनों बांग्लादेश में अशांति बहुत है. यहां अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार का तख्ता पलट के बाद कट्टरपंथी ताकतें हावी हैं, जो भारत विरोधी सुर अलाप रही हैं वहीं वहां रहने वाले हिंदू हिंसा का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में यह संभव है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) यहां हालात सामान्य होने तक अपनी टीम को इस देश के दौरे पर न भेजे. कमोबेश न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड भी अपने खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल में ही भेजते हैं तो वे भी अपनी टीमों के दौरा शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए अपने दौरों को स्थगित करने का फैसला ले सकते हैं.

इससे पहले भारत को अक्टूबर 2025 में अपनी पुरुष टीम को, जबकि दिसंबर 2025 में महिला टीम को यहां भेजना था. लेकिन यहां राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत ने अपना यह दौरा स्थगित कर दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.