Bangladesh Vs Afghanistan Asia Cup 2023 Ban Beat Afg By 89 Runs To Remain Alive In Competition
Asia Cup 2023: शानदार जीत के बाद बांग्लादेश की सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीदें कायम, अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ी
BAN VS AFG Asia Cup 2023: बांग्लादेश ने नजमुल हसन शांतो और मेहदी हसन मिराज के शतकों के दम पर 5 विकेट पर 334 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर अफगानिस्तान को 245 रनों पर ढेर कर दिया.
लाहौर: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से करारी मात देकर एशिया कप 2023 सुपर-4 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. बांग्लादेश ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में नजमुल हसन शांतो और मेहदी हसन मिराज के शतकों के दम पर 5 विकेट पर 334 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर अफगानिस्तान की टीम को 44.3 ओवर में 245 रनों पर ढेर कर दिया. इस जीत के बाद बांग्लादेश ने भी एशिया कप 2023 की अंकतालिका में अपना खाता खोल लिया है. बांग्ला टाइगर्स की दो मैचों में यह पहली जीत है और टीम के अब दो अंक हो गए हैं.
जीत के बाद बांग्लादेश की सुपर-4 राउंड में पहुंचने की उम्मीदों जिंदा है. ग्रुप-बी में श्रीलंका एक मैच से दो अंक लेकर तालिका में टॉप पर है. ग्रुप-ए और ग्रुप-बी से टॉप-2 टीमें सुपर-4 राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी. अफगानिस्तान को उसके पहले ही मैच में हार मिली है. बांग्लादेश अपना पहला मैच श्रीलंका से पांच विकेट से हार गया था.
अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम ज़दरान और हशमतउल्लाह शहीदी ने खेली अर्धशतकीय पारी
335 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम ज़दरान और हशमतउल्लाह शहीदी ने अर्धशतकीय पारी खेली. जादरान ने 74 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 75 रन जबकि शहीदी ने 60 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 51 रन बनाए. राशिद खान ने 24 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद को 4 और शोरिफ़ुल इस्लाम को तीन सफलता मिली.
शांतो और मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास
इससे पहले, मेहदी हसन मिराज 119 गेंद में 112 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हुए, मिराज की इस पारी में सात चौका और तीन छक्का शामिल था. वहीं नजमुल हसन शांतो 104 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने नौ चौका और दो छक्के लगाए.
Add India.com as a Preferred Source
नजमुल हसन शांतो और मेहदी हसन मिराज के बीच 194 रन की साझेदारी हुई. यह बांग्लादेश के लिए एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारी है. इन दोनों बल्लेबाजों ने 13 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. साल 2010 में कायेस और सिद्दीकी ने पाकिस्तान के खिलाफ 160 रन की साझेदारी की थी. मेहदी हसन मिराज एशिया कप में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पांचवें और नजमुल हसन शांतो छठे बल्लेबाज बने.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.