नई दिल्ली: बांग्लादेश में राजनीतिक उथापटक का दौर जारी है. शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से वहां पर अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. मंदिरों को तोड़ा जा रहा है तो कई जगह मॉब लिंचिंग की भी घटनाएं आ चुकी है. देश में राजनीति के बाद क्रिकेट में भी तख्तापलट होने को है.
बांग्लादेश में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच महिला टी20 विश्व कप 2024 के आयोजन पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. लगातार हो रही हिंसा को देखते हुए कोई भी टीम इस समय इस देश का दौरा नहीं करना चाहता है. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कहा है कि वहां खेलने के बारे में सोचना भी मुश्किल होगा. महिला टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन तीन से 19 अक्टूबर तक बांग्लादेश में होना है जिसमें गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सहित 10 टीमें भाग लेंगी.
कैमरुन ग्रीन और मिचेल मार्श को बॉलिंग में ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी: पैट कमिंस
उन्होंने कहा कि अक्टूबर में बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप खेलना शायद सही नहीं होगा क्योंकि इससे देश पर बहुत दबाव पड़ेगा जो अब भी बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और विरोध-प्रदर्शनों से उबर रहा है जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे. देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और भारत भाग गई जबकि नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया है.
‘एएपी’ के अनुसार एलिसा ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कहा, ” मुझे इस समय वहां खेलने के बारे में सोचना मुश्किल लग रहा है, एक इंसान के तौर पर मुझे लगता है कि ऐसा करना गलत होगा. यह ऐसे देश से संसाधन छीनना होगा जो काफी संघर्ष कर रहा है। उन्हें उन सभी लोगों की जरूरत है जो मर रहे लोगों की मदद के लिए वहां पहुंच सकें.”
केशव महाराज ने तोड़ा 64 साल पुराना साउथ अफ्रीकी रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर 1
एलिसा ने कहा कि अंतिम निर्णय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को लेना है जिसके इस सप्ताह फैसला करने की उम्मीद है. हीली को भरोसा है कि भले ही टूर्नामेंट को कहीं और स्थानांतरित कर दिया जाए लेकिन पूरी कवायद बेकार नहीं जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘इस समय बांग्लादेश में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने से कहीं ज्यादा जरूरी चीजें हैं… लेकिन मैं इसे आईसीसी पर छोड़ती हूं कि वह इस पर काम करे.”
7 बल्लेबाज जिन्होंने जीते हुए टेस्ट में बनाए सबसे ज्यादा रन, लिस्ट में 1 भारतीय धुरंधर भी शामिल
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में बांग्लादेश में सीमित ओवरों की सीरीज खेली थी जिसके सभी छह मैच-तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच- ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए थे. ऑस्ट्रेलिया ने मार्च-अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ आयोजित सभी छह मैच जीते थे. यह 2014 के टी20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश का पहला दौरा था और देश में टी20 विश्व कप की उनकी तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण था.
(इनपुट: एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.