IPL 2025 के बाकी बचे मैचों के रिशेड्यूल का ऐलान, 3 जून को फाइनल, देखें पूरी डिटेल्स

IPL ने सोमवार रात को इस सीजन के बाकी बचे 17 मैचों का रिशेड्यूल जारी कर दिया. अब यह लीग एक बार फिर 17 मई से शुरू होगी, जबकि 3 जून को फाइनल खेला जाएगा.

Published date india.com Updated: May 13, 2025 8:55 AM IST
IPL Punjab Kings
IPL पंजाब किंग्स @IPL-BCCI

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के संबंधों में बड़े तनाव के चलते एक सप्ताह के लिए स्थगित हुए IPL की नई तारीखों का ऐलान हो गया है. शनिवार को पाकिस्तान के मिलिट्री ऑपरेशन महानिदेशक (DGMO, PAK) ने भारत के मिलिट्री ऑपरेशन, महानिदेशक (DGMO, IND) से बात सीजफायर की गुहार लगाई थी. इसके बाद से दोनों देशों शुरू हुई युद्ध जैसी स्थिति में अब शांति है. इस बीच आईपीएल के फिर से शुरू होने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सरकार, सुरक्षा एजेंसियों समेत सभी मुख्य हितधारकों के साथ चर्चा कर लीग के बाकी बचे हुए मैचों को रिशेड्यूल कर दिया है.

IPL की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि लीग के बाकी बचे कुल 17 मैचों आयोजन अब 17 मई से शुरू होगा, जो देश के कुल 6 स्थानों पर खेला जाएगा. पहले 26 मई को होने वाला फाइनल अब 3 जून को होगा. संशोधित शेड्यूल में दो डबल हेडर मुकाबले भी हैं, जो दो रविवार को ही खेले जाएंगे. अब लीग के बाकी बचे मैचों के लिए जिन 6 स्थानों को चुना गया है, उनमें बेंगलुरु, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद को चुना गया है.

क्वॉलीफायर 1, 29 मई तो एलिमिनेटर 30 मई को खेला जाना है. इसके बाद 1 जून को क्वॉलीफायर 2 का आयोजन होगा, जबकि 3 जून को फाइनल के साथ IPL 2025 का समापन हो जाएगा. प्ले ऑफ के लिए अभी स्थान तय नहीं है तो इनकी घोषणा बाद में की जाएगी.

IPL 2025 Schedule LIVE Updates: आईपीएल 2025 शेड्यूल

  • 17-मई (शनिवार) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु)
  • 18-मई (रविवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स (दोपहर 3:30 बजे, जयपुर)
  • 18-मई (रविवार) – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स (शाम 7:30 बजे, दिल्ली)
  • 19-मई (सोमवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (शाम 7:30 बजे, लखनऊ)
  • 20-मई (मंगलवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (शाम 7:30 बजे, दिल्ली)
  • 21-मई (बुधवार) – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स ( 7:30 बजे, मुंबई)
  • 22-मई(गुरुवार) – गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (7:30 बजे, अहमदाबाद)
  • 23-मई (शुक्रवार) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (7:30 बजे, बेंगलुरु)
  • 24-मई (शनिवार) – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (7:30 बजे,जयपुर)
  • 25-मई (रविवार) – गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (3:30 बजे, अहमदाबाद)
  • 25-मई(रविवार) – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (7:30 बजे, दिल्ली)
  • 26-मई-(सोमवार) – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (7:30 बजे, जयपुर)
  • 27-मई (मंगलवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (7:30 बजे, लखनऊ)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.