
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम दिए जाने के बाद अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को आयरलैंड के खिलाफ इस महीने खेली जाने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को बताया कि तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को भी विश्राम देने की घोषणा की गई है. आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की यह सीरीज10 जनवरी से शुरू होगी. इसके सभी मैच राजकोट में खेले जायेंगे.
18 साल बाद इस टीम ने पाकिस्तान की सरजमीं पर रखा कदम, 17 जनवरी से शुरू होगी सीरीज
हरमनप्रीत को पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान घुटने में चोट लग गई थी. वह इस चोट के कारण शुरुआती दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सकी थी. उन्होंने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम में वापसी की और इसके बाद तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में टीम का नेतृत्व किया.
35 साल की खिलाड़ी को इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में दुबई में महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी. टीम की मुख्य तेज गेंदबाज रेनुका वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में 10 विकेट लेकर श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी थी.
विदेशी सरजमीं पर इन 5 भारतीयों गेंदबाजों के नाम हैं अद्भुत रिकॉर्ड, बुमराह भी मचा चुके हैं धमाल
पहले भी वह पीठ की स्ट्रेस फ्रैक्चर से परेशान रही है. ऐसे में कार्यभार प्रबंधन के तहत आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला से विश्राम दिया गया है.
भारतीय महिला टीम पिछले महीने वेस्टइंडीज को 2-1 से हराकर पांच साल में अपनी पहली बार घरेलू सरजमीं पर टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीत दर्ज की। टीम ने इसके बाद वनडे श्रृंखला में वेस्टइंडीज को 3-0 से शिकस्त दी। इस जीत से आयरलैंड के खिलाफ टीम का हौसला काफी बढ़ा हुआ होगा.
#TeamIndia (Senior Women) squad for series against Ireland Women announced.
: Harmanpreet Kaur and Renuka Singh Thakur have been rested for the series.
Details #INDvIRE | @IDFCFIRSTBank
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 6, 2025
सीमित ओवर की इन श्रृंखलाओं में 28 साल की मंधाना शानदार लय में थी। उन्होंने टी20 में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने के बाद एकदिवसीय में भी दो अर्धशतकीय पारियां खेली.
SA vs PAK: बाबर आजम-शान मसूद ने फॉलोऑन में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 22 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनिस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, टिटास साधु , साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे.
भारत और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल: कार्यक्रम (सभी मैच राजकोट में दिन में 11 बजे से खेले जायेंगे)
पहला वनडे: 10 जनवरी
दूसरा वनडे: 12 जनवरी
तीसरा वनडे: 15 जनवरी.
(भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.