चैम्पियन्स ट्रॉफी के विजेता खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, BCCI ने कर दिया बड़ा ऐलान

BCCI के सचिव देवजीत सेकिया ने गुरुवार को खिलाड़ियों और सपॉर्टिंग स्टाफ को बड़ी प्राइज मनी देने का ऐलान कर दिया.

Published date india.com Published: March 20, 2025 2:07 PM IST
India Champions Trophy wn
चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 खिताब के साथ भारतीय क्रिकेट टीम @BCCI

नई दिल्ली. आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) का खिताब जीतकर आई टीम इंडिया को 10 दिन हो गए हैं और इस बीच गुरुवार को बोर्ड के सचिव देवजीत सेकिया (Devjit Saikia) ने आज विजेता टीम के खिलाड़ियों को इनाम देने की घोषणा कर दी. चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से 3-3 करोड़ रुपये मिलेंगे.

खिलाड़ियों के अलावा टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भी 3 करोड़, जबकि कोचिंग स्टाफ के सपॉर्टिंग सदस्यों को ₹50-50 लाख दिए जाएंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई सेकिया ने हवाले से यह जानकारी दी. बोर्ड इस तरह कुल 58 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर खिलाड़ियों को कोचिंग स्टाफ में बांटेगा.

बता दें भारतीय टीम इस बार कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में चैम्पियन्स ट्रॉफी में खेलने उतरी थी. इस टूर्नामेंट का मेजबान पाकिस्तान था और भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आईसीसी ने हाईब्रिड मॉडल पर यह टूर्नामेंट आयोजित किया, जिसमें भारत ने सेमीफाइनल और फाइनल समेत अपने सभी मैच दुबई में खेले.

टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए यह खिताब अपने नाम किया. उसने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी. इसके बाद भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी, जबकि फाइनल में एक बार फिर न्यूजीलैंड उसके सामने थी. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया.

कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल में 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर ने 48 और केएल राहुल ने नाबाद 34 रनों की पारी खेलकर भारत को यह जीत दिलाई थी. भारत इस खिताबी मैच में न्यूजीलैंड के द्वारा पेश 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा था. इससे पहले कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.