नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग से आए कई सितारे क्रिकेट की दुनिया में चमके हैं. इसमें भारत के अलावा कई अन्य देशों के क्रिकेटर भी शामिल हैं. साल 2025 के आईपीएल के सीजन में जिस खिलाड़ी ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा वह था- राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी के बल्ले की धमक सबने सुनी. हालांकि उनके खेल से पहले चर्चा उनकी उम्र की हुई. सिर्फ 14 साल के इस खिलाड़ी ने कई धुरंधर गेंदबाजों की खूब धुनाई की. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि शायद यह खिलाड़ी अगले सीजन में नहीं खेल पाएं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को अपनी 94वीं वार्षिक बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए. मुंबई में हुई इस बैठक में मिथुन मन्हास को बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया इसके साथ ही रुद्र प्रताप सिंह और प्रज्ञान ओझा, दो नए सिलेक्टर्स भी शामिल हो गए. इसके साथ ही आईपीएल में खिलाड़ियों की एज लिमिट पर भी फैसला लिया गया.
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट कहती है कि नई पॉलिसी के तहत अंडर-16 और अंडर-19 के वे खिलाड़ी जिन्होंने कम-से-कम एक फर्स्ट-क्लास मैच न खेला हो, वे आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. इससे पहले फ्रैंचाइजी टीमों को इस बात की इजाजत थी कि वह किसी भी एज-ग्रुप से खिलाड़ियों को चुन सकते थे. वे ऐसा अब भी कर पाएंगे लेकिन खिलाड़ी भले ही वह भारतीय ही क्यों न हो, वह तभी इस लीग में खेलने के पात्र होंगे अगर उन्होंने कम से कम एक फर्स्ट-क्लास मैच खेल पाएंगे.
जैसे ही यह फैसला आया एक चिंता सभी को सताने लगी. सभी यह सोचने लगे कि क्या वैभव सूर्यवंशी अगले आईपीएल में खेल पाएंगे. 14 साल के इस खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि सूर्यवंशी बिहार के लिए सभी फॉर्मेट में खेल चुके हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पांच फर्स्ट-क्लास मैच खेले.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.