BCCI के नए निर्देशों पर अमल शुरू- पर्सनल कारों का इस्तेमाल नहीं कर रहे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए कुछ खास नियम तय किए हैं, जिनके मुताबिक, वे प्रैक्टिस और मैच के लिए निजी वाहनों का प्रयोग नहीं करेंगे.

Published date india.com Published: January 20, 2025 9:07 AM IST
team India in Kolkata
भारतीय क्रिकेट टीम कोलकाता में @PTI

कोलकाता. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम से स्टार कल्चर को खत्म करने पर खासा ध्यान दिया है. उसने खास मीटिंग कर टीम के सपॉर्टिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के लिए ’10 सूत्रीय दिशानिर्देश’ तैयार किए थे, जिनका कार्यान्वयन इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से ही शुरू हो गया है. BCCI मे बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) को पहले ही यह सूचित कर दिया था, जिसमें अभ्यास के लिए स्टेडियम जाने के लिए किसी भी खिलाड़ी के लिए अलग वाहन की व्यवस्था नहीं की गई. टीम के सभी खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों ने एक ही बस से होटल से स्टेडियम तक की यात्रा की.

भारतीय टीम 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती मैच के लिए कोलकाता में है. न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई ने 10 सूत्रीय दिशा निर्देश जारी किए हैं.

इस दिशानिर्देश के अनुसार, ‘सभी खिलाड़ियों को निर्धारित अभ्यास सत्र की पूरी अवधि के लिए रुकना होगा और आयोजन स्थल तक एक साथ यात्रा करनी होगी. यह नियम खिलाड़ियों का कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) तय करता है और टीम के भीतर एक मजबूत कार्य नीति को बढ़ावा देता है.’

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा पहले ही इस दिशानिर्देश के कुछ प्रवधानों पर अपनी आपत्ति व्यक्त कर चुके हैं. यह हालांकि समझा जाता है कि बीसीसीआई ने पहले ही इन 10 दिशानिर्देशों में एक को तो लागू कर दिया है. नए दिशानिर्देशों को कैब सहित भारत-इंग्लैंड मैचों की मेजबानी करने वाले सभी राज्य क्रिकेट बोर्डों के साथ साझा किया गया था.

कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने नई व्यवस्था की पुष्टि की और नीतियों का पालन करने के लिए संघ की प्रतिबद्धता व्यक्त की. स्नेहाशीष ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई के 10-सूत्रीय दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, बंगाल क्रिकेट संघ ने परिवहन के लिए विशेष तौर पर किसी अलग साधन का इंतजाम नहीं किया है.’

(इनपुट भाषा से)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.