ODI World Cup 2023: आलोचनाओं के बीच BCCI ने उठाया बड़ा कदम, अब दर्शकों को Free में मिलेगी ये खास चीज!

BCCI Announces Free Drinking Water in ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इस बार भारत में किया जा रहा है. यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगा.

Published date india.com Updated: October 5, 2023 6:30 PM IST
ODI World Cup, BCCI, Jay Shah, Cricket, Cricket world cup tickets, Buy Cricket World cup tickets
No E-Tickets For ODI World Cup 2023, Fans Will Have To Carry Physical Tickets; Confirms BCCI Secretary Jay Shah. (Image: Twitter)

नई दिल्ली: आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) का गुरुवार से आगाज हो गया है. पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England vs New Zealand) का आमना-सामना हो रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मैच 1,30, 000 दर्शकों की क्षमता वाले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में स्टेडियम में खाली सीटें देखकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की काफी आलोचना हो रही है. इन आलोचनाओं के बीच भारतीय बोर्ड ने दर्शकों को राहत देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है.

भारत में वनडे विश्व कप 2023 के दौरान दर्शकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मैचों के दौरान दर्शकों को फ्री में पीने का पानी (free drinking water) उपलब्ध कराने का फैसला किया है. टूर्नामेंट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए बीसीसीआई के साथ राज्य संघों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है.

ENG vs NZ World Cup 2023: दर्शकों को नहीं मिल रहे टिकट; फिर भी स्टेडियम की सीटें खाली, भड़के फैंस ने BCCI को सुनाई

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इस बार भारत में किया जा रहा है. यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगा. इसमें पहले पांच दिनों के अंदर सभी 10 टीमें अपना पहला मैच खेलेगी. भारत 08 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने स्टेडियम में मैच देखने के लिए आने वाले दर्शकों को मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोका-कोला कंपनी के साथ करार किया है. यह पहल स्टेडियमों के अंदर दर्शकों को बेहतर सुविधा देने के लिए किया गया है. बैठक के दौरान स्टेडियम की स्वच्छता, हाउसकीपिंग और शौचालय सुविधाओं पर भी चर्चा की गई.

जहां एक तरफ दर्शकों को वर्ल्ड कप मैच के टिकट नहीं मिल रहे हैं और तो दूसरी तरफ स्टेडियम में खाली-खाली सीटें देखकर फैंस भड़के हुए नजर आ रहे हैं और इसे देखते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने ये कदम उठाया है ताकि दर्शकों को अच्छी सुविधाएं मिल सके.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

किसने लिया World Cup 2023 का पहला विकेट, कौन बना पहला शिकार

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में ही भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह अहम मैच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा और उस मैच में स्टेडियम दर्शकों के खचाखच भरे रहने की संभावना है.

वनडे वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सफर काफी शानदार रहा है. 1983 में जब कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने अपना पहला विश्व कप खिताब जीता तो देश में क्रिकेट का रंग-रूप ही बदल गया. तब से लेकर भारत ने अब तक तीन बार टूर्नामेंट की मेजबानी की है और अब वह चौथी बार इसकी मेजबानी कर रहा है. अपनी मेजबानी में भारत दो मौकों पर फाइनल में पहुंचा और 2011 में एक बार फिर ट्रॉफी जीती.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.