वैभव सूर्यवंशी को मिला गोल्डन चांस, BCCI सिलेक्टर्स ने श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम में चुना

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:May 14, 2026 5:28 PM IST

इन दिनों IPL में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत A टीम में जगह मिली है. किशोर उम्र के इस बल्लेबाज को इस साल भारत में डेब्यू की आस है.

आईपीएल में लगतार दूसरे सीजन अपने बल्ले की धाक दिखा रहे 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भारतीय टीम में दस्तक देने के और करीब आ गए हैं. नेशनल टीम के सिलेक्टर्स की उन पर निगाहें हैं और उन्होंने आईपीएल के बाद श्रीलंका दौरे के लिए इस उभरते हुए बल्लेबाज को भारतीय टीम में जगह दी है. भारत की A टीम यहां वनडे ट्राई सीरीज खेलने के लिए जाएगी, जहां मेजबान श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीमों से भी मुकाबला होगा. इस दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रियान पराग को टीम को उपकप्तान बनाया गया है. यह सीरीज 9 से 21 जून के बीच खेली जाएगी.

Advertising
Advertising

इस टीम में वैभव, तिलक और रियान पराग के अलावा प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज जैसे उभरते होनहार खिलाड़ी भी शामिल हैं.

लिमिटेड-ओवर्स की इस ट्राई-सीरीज के बाद, इंडिया 'A' की टीम श्रीलंका 'A' के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी. इन रेड-बॉल मुकाबलों के लिए टीम की घोषणा बाद में होगी. व्हाइट-बॉल सीरीज दांबुला में खेली जाएगी, जबकि मल्टी-डे मैच गॉल में आयोजित होंगे.

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. पिछले सीजन 7 मुकाबलों में 36 की औसत के साथ 252 रन बनाने वाले वैभव ने इस सीजन 11 मुकाबलों में 40 की औसत के साथ 440 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं.

भारतीय टीम इस ट्राई सीरीज में 9 जून को श्रीलंका A से भिड़ेगी, जिसके बाद 11 जून को उसका सामना अफगानिस्तान A से होगा. 15 जून को भारत के सामने एक बार फिर मेजबान श्रीलंका होगा. इसके बाद 17 जून को अफगानिस्तान से भारतीय टीम की एक बार फिर भिड़ंत होगी. फाइनल मैच 1 जून को आयोजित होगा.

ट्राई-नेशन A सीरीज का पूरा कार्यक्रम

  • 9 जून: भारत A vs श्रीलंका A
  • 11 जून: भारत A vs अफगानिस्तान A
  • 13 जून: अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
  • 15 जून: भारत A vs श्रीलंका A
  • 17 जून: भारत A vs अफगानिस्तान A
  • 19 जून: अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
  • 21 जून: फाइनल

ट्राई-सीरीज के लिए भारत A की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.

एजेंसी इनपुट्स के साथ

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें