
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
मुंबई: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदकर 9वीं बार यह खिताब अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम के खिताब जीतने के बाद दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जमकर ड्रामा देखने को मिला. चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया.
नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. नकवी मंच पर ट्रॉफी लेकर मौजूद थे. लेकिन भारतीय खिलाड़ी अड़े रहे कि वे नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेंगे. नकवी करीह दो घंटे तक मंच पर खड़े रहे और इतने देर तक अपनी बेइज्जती होने के बाद वो भारतीय खिलाड़ियों के मेडल और एशिया कप 2025 की ट्रॉफी लेकर वहां से चले गए. इसके बाद भारतीय टीम ने बिना ट्राफी के ही जश्न मनाया.
नकवी की इस गंदी हरकत पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कड़ी आपत्ति जताई है. दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को जल्द से जल्द एशिया कप 2025 की ट्रॉफी लौटाने को कहा है.
Big Breaking 🚨🚨
Team India refuses to accept the Asia Cup 2025 Trophy 🏆 from Pakistan interior minister and ACC Chairman Mohsin Naqvi.
Someone just picked up the trophy and walked off the ground.
Another Embarrassing Moment for 🇵🇰
Video 📷#INDvsPAK #AsiaCupFinal #Tilak pic.twitter.com/h4CrRZgcUF
— Globally Pop (@GloballyPop) September 28, 2025
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि नवंबर में होने वाली अगली आईसीसी बैठक में बीसीसीआई अब एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख मोहसिन नकवी के खिलाफ ‘कड़ा विरोध” दर्ज कराएगा.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में नकवी से हाथों से ट्रॉफी लेने के भारतीय टीम के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि भारत ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकता जो ‘देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा है.’
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, जहां तक ट्रॉफी वितरण का सवाल है, भारत ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकता जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा हो. हमने ACC अध्यक्ष से एशिया कप 2025 ट्रॉफी न लेने का फैसला किया है, जो पाकिस्तान के प्रमुख नेताओं में से एक हैं. इसलिए हमने उनसे इसे न लेने का फैसला किया. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह (ACC अध्यक्ष) पदकों के साथ ट्रॉफी भी ले जाएंगे.”
#WATCH मुंबई | BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हमने ACC अध्यक्ष से एशिया कप 2025 ट्रॉफी न लेने का फैसला किया है, जो पाकिस्तान के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। इसलिए हमने उनसे इसे न लेने का फैसला किया। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह(ACC अध्यक्ष) पदकों के साथ ट्रॉफी भी ले जाएँगे।… pic.twitter.com/LFccRYd1J2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2025
उन्होंने आगे कहा, ” यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और हम आशा करते हैं कि ट्रॉफी और पदक जल्द से जल्द भारत को लौटा दिए जाएंगे. नवंबर में दुबई में ICC सम्मेलन है. अगले सम्मेलन में, हम ACC अध्यक्ष की इस गंदी हरकत के खिलाफ एक बहुत ही गंभीर और कड़ा विरोध करने जा रहे हैं.”
BCCI सचिव ने पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर तारफी की. उन्होंने कहा, भारत ने ग्रुप चरण में सभी सात मैच जीते. भारत ने तीनों मैच जीते. इसके बाद चार के ग्रुप में भी उन्होंने मैच जीते और अंत में भी. इन सात मैचों में से भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, इसलिए यह देश के लिए एक बड़ी जीत और एक बड़ी क्रिकेट उपलब्धि है.”
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ संबंधों की भारी आलोचना के बावजूद टीम के टूर्नामेंट खेलने के फैसले पर, सैकिया ने कहा कि बोर्ड ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित नीति का पालन किया है. उन्होंने कहा, ” जब यह एक द्विपक्षीय टूर्नामेंट होता है, तो भारत पाकिस्तान या किसी अन्य शत्रु देश के खिलाफ नहीं खेलेगा और बीसीसीआई पिछले 12 से 15 वर्षों से ऐसा करता आ रहा है.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.