BCCI ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य पर बड़ा फैसला लिया, जानिए जून 2026 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर एक्सटेंशन मिलेगा या नहीं

अगरकर के कार्यकाल के दौरान, भारतीय टीम अपने घर पर 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची. T20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता.

Published date india.com Published: April 19, 2026 2:05 PM IST
(फोटो क्रेडिट- IANS)
(फोटो क्रेडिट- IANS)

BCCI chief selector Ajit Agarkar: BCCI ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लिया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 2027 एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अगरकर को एक और साल का अनुबंध देने का फैसला किया है. अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा था. अब वह सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे.

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म होने पर उन्हें अन्य अनुबंधन मिलेगा. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाकर जून 2027 तक कर दिया जाएगा.

कैसा रहा है अजीत अगरकर का कार्यकाल?

सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अजीत अगरकर के नेतृत्व में अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच चुनी गई भारतीय टीम चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची और इसमें से तीन में टीम ने खिताब जीता. भारत इस दौरान दो टी20 विश्व कप और एक बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफल रहा. इससे यह पहले से ही लगभग तय था कि उनका अनुबंध चौथे साल के लिए बढ़ाया जाएगा.

अगरकर के कार्यकाल के दौरान, भारतीय टीम अपने घर पर 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची. T20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता. 2027 में अगला वनडे विश्वकप होना है. इसी कारण BCCI उन्हें बनाए रखने का इच्छुक है. इंडियन एक्सप्रेस ने बताया है कि BCCI के पदाधिकारी IPL मैचों के दौरान उनसे बात करके उन्हें इस बारे में जानकारी देंगे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अगरकर ने सेवा विस्तार नहीं मांगा था. एक चयनकर्ता जूनियर या सीनियर चयन समिति में चार साल तक और दोनों समितियों में मिलाकर कुल पांच साल तक काम कर सकता है इसलिए अजीत को नया अनुबंध दिया गया है, उसमें विस्तार नहीं किया गया.

अपने कार्यकाल के दौरान अगरकर की अध्यक्षता वाली समिति ने कई कड़े फैसले किए हैं जिनमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की प्रक्रिया को देखना और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर करना शामिल है. समिति ने एक साहसिक चयन फैसला भी लिया जिसमें टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान शुभमन गिल को टी20 विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी इशान किशन को टीम में शामिल किया गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अजीत अगरकर के कार्यकाल के दौरान ही शुभमन गिल को वनडे और टेस्ट की भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई. अब नए कप्तान से प्रशंसकों को 2023 में टूटा हुआ सपना पूरा करने की उम्मीद है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.