IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन को तीसरा टेस्ट छोड़कर क्यों घर लौटना पड़ा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई वजह

Rajiv Shukla reveals R Ashwin pulled out of Rajkot test: बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि अश्विन को आनन-फानन में क्यों घर लौटना पड़ा है.

Published date india.com Updated: February 17, 2024 7:38 AM IST
IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन को तीसरा टेस्ट छोड़कर क्यों घर लौटना पड़ा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई वजह
Ravichandran Ashwin

नई दिल्ली: भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में जारी तीसरे टेस्ट को बीच में छोड़कर अचानक घर लौट गए हैं. बताया जा रहा है कि फैमिली इमरजेंसी के कारण अश्विन को तुरंत घर लौटना पड़ा है. ऐसे अब वह राजकोट टेस्ट के बाकी बचे तीनों दिन नहीं खेल पाएंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. बीसीसीआई ने शुक्रवार रात को एक बयान जारी कर कहा कि फैमिली इमरजेंसी के कारण अश्विन को राजकोट टेस्ट को बीच में ही छोड़कर घर लौटना पड़ा है. बोर्ड ने साथ ही कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में टीम अश्विन का पूरा समर्थन करती है.

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (BCCI vice president Rajiv Shukla) ने अब बताया है कि अश्विन को आनन-फानन में क्यों घर लौटना पड़ा है. उन्होंने कहा कि अश्विन की मां की तबीयत खराब हो गई है और इस वजह से उन्हें तीसरे टेस्ट को बीच में ही छोड़कर राजकोट से चेन्नई अपने घर लौटना पड़ा. हालांकि बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने यह नहीं बताया है कि अश्विन की मां को क्या हुआ है. राजीव शुक्ला ने अपने एक्स पर लिखा, ” अश्विन की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. उन्हें अपनी मां के पास रहने के लिए राजकोट टेस्ट छोड़कर चेन्नई लौटना पड़ा है.”

इससे पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा, ‘BCCI इस चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार के लिए दिल से सपॉर्ट करता है. खिलाड़ियों और उनके करीबी लोगों का स्वास्थ्य सबसे बड़ी प्राथमिकता है. बोर्ड अश्विन और उनके परिवार के लिए प्राइवेसी का अनुरोध करता है क्योंकि वे इस मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं.”

अश्विन के टेस्ट मैच से हटने का अर्थ है कि भारतीय टीम राजकोट में सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलेगी. फील्डिंग के लिए सब्सिट्यूट फील्डर मिल जाएगा लेकिन अश्विन जैसा गेंदबाज नहीं मिलेगा. राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन अश्विन ने एक निजी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे लिए और वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया ने 9वें खिलाड़ी बने हैं. भारत में उनसे पहले सिर्फ अनिल कुंबले (619) ही ऐसा कर पाए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन 500 टेस्ट विकेट पूरे करने के बाद अश्विन ने अपने परिवार का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था, ” मैं ऐसा इनसान नहीं हूं जो आमतौर पर जीवन के उतार- चढ़ाव से परेशान हो जाए. जब मेरे दिन अच्छा होता है तो मैं अपने माता-पिता और पत्नी से बात करता हूं. मैं अच्छी फिल्में देखता हूं. और फिर सो जाता हूं. और जब प्रदर्शन खराब होता है तो भी मैं परेशान नहीं होता. मैं इसके बारे में सोचता हूं तो हर बार मेरे सामने दूसरा पहलू होता है.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.