By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Bcci Will Tighten The Noose On Foreign Players There Will Be A Ban Of 2 Years If They Withdraw From Ipl
विदेशी खिलाड़ियों पर शिकंजा कसेगी बीसीसीआई, आईपीएल से नाम वापस लेने पर लगेगा इतने साल का बैन
बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़ियों के ऊपर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में कई नए नियमों पर मुहर लगाई गई है.
पिछले आईपीएल सीजन का एक मामला काफी ज्यादा देखने को मिला था. जिसमें ऑक्शन में बिकने के बाद भी कई विदेशी खिलाड़ी अपना नाम आईपीएल से वापस ले लेते थे. कई आईपीएल टीमों ने इसको लेकर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से शिकायत की थी. आईपीएल 2024 में कई विदेशी खिलाड़ियों ने ऐसा किया था. जिसकी वजह से बीसीसीआई ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में नया नियन बनाने का फैसला कर लिया है.
आईपीएल 2025 से लेकर 2027 तक बीसीसीआई ने कई नए नियम बनाए है. जिसका फैंस के साथ ही फ्रेंचाइजी भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 28 सिंतबर को बैठक के दौरान कई नए नियमों पर अपनी मुहर लगा दी है. इसके साथ ही मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों के रिटेंशन और टीम के पर्स को लेकर भी कई नियम बनाए गए है. बीसीसीआई ने नियमों को लेकर सख्त फैसला भी लिया गया है.
विदेश खिलाड़ियों पर शिकंजा कसेगी बीसीसीआई
बीसीसीआई के नए नियम के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी ऑक्शन में खुद को रजिस्टर करता है. इसके बाद टीम उसको खरीद लेती है लेकिन बाद में खिलाड़ी अपना नाम वापस ले लेता है. बीसीसीआई ऐसे खिलाड़ियों पर 2 साल का बैन लगा देगी. वो खिलाड़ी 2 साल तक अपना नाम ऑक्शन के लिए भी रजिस्टर नहीं कर पाएगा.
इसके अलावा जिन खिलाड़ियों ने मेगा ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर नहीं किया है. वो खिलाड़ी 2 साल का किसी भी ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर नहीं करवा सकते है.
🚨 TATA IPL 2025 Auction Rules & Regulations are OUT! 🚨
With this announcement, the upcoming #IPLAuctionOnStar and #IPLonStar season will become more captivating than ever! 🏏
Which new rule did you find to be the most interesting? ✍️⤵️#TATAIPL #IPL #IPL2025 #TATAIPLAuction… pic.twitter.com/tkm64p0sId
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 28, 2024
इतने खिलाड़ी होंगे रिटेन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गवर्निंग काउंसिल ने शनिवार को फैसला किया कि 10 फ्रेंचाइजी को अपनी पिछली टीम से अधिकतम छह खिलाड़ियों को बरकरार रखने करने की अनुमति होगी. जिसमें नीलामी का एक ‘राइट टू मैच’ (RTM) कार्ड भी शामिल होगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें