Ben Stokes ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने

Ben Stokes Century: स्टोक्स ने 84 गेंदों पर 6 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 108 रन की शतकीय पारी खेली. वनडे में उनका यह पांचवां शतक है. इंग्लिश ऑलराउंडर ने 47.5 ओवर में चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया.

Published date india.com Published: November 8, 2023 6:31 PM IST
Ben Stokes ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने
Ben Stokes Century

पुणे: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 40वें मुकाबले में आज यानी के बुधवार को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का नीदरलैंड्स से सामना हो रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर मे नौ विकेट पर 339 रन का स्कोर बनाया है. इंग्लैंड टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक जड़ दिया. स्टोक्स ने केवल 78 गेंदों पर ही अपनी सेंचुरी जड़ दी.

उन्होंने 84 गेंदों पर 6 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 108 रन की शतकीय पारी खेली. वनडे में उनका यह पांचवां शतक है. इंग्लिश ऑलराउंडर ने 47.5 ओवर में चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया. अपनी इस शतकीय पारी के दौरान स्टोक्स ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

NZ vs SL: अगर बारिश से रद्द हुआ मैच तो न्यूजीलैंड कैसी पहुंचेगी सेमीफाइनल में? ये है लेटेस्ट समीकरण

अपना 114वां वनडे मैच खेल रहे स्टोक्स इंग्लैंड के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनैशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा विकेट लेने के अलावा 10000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं.

32 साल के स्टोक्स उस समय बल्लेबाजी करने के क्रीज पर आए जब इंग्लैंड की टीम ने 192 रन तक अपने छह विकेट गंवा दिए थे. हालांकि इसके बाद उन्होंने क्रिस वोक्स के साथ सातवें विकेट के लिए 81 गेंदों पर 129 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को 300 के पार पहुंचा दिया.

स्टोक्स के अलावा डेविड मलान ने 74 गेंदों पर 10 चकों और दो छ्क्कों की मदद से 87 रनों की पारी खेली. वोक्स ने भी 45 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के के सहारे 51 रनों की पारी खेली.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.