Bgt 2024 25 Ricky Ponting And Justin Langer Will Not Be Available For Commentary In Perth Test Heres The Reason
BGT 2024-25: पर्थ टेस्ट में कॉमेंट्री नहीं कर पाएंगे रिकी पॉन्टिंग और जस्टिन लैंगर, IPL है वजह
दिग्गज बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग और जस्टिन लैंगर IPL की अलग-अलग टीमों से जुड़े हुए हैं और दोनों स्टार पर्थ टेस्ट में कॉमेंट्री के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे.
मेलबर्न. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और क्रिकेट कॉमेंटेटर रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) और जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy 2024-25) में कॉमेंट्री के लिए स्थानीय प्रसारणकर्ता चैनल 7 से कॉमेंट्री का करार किया है. लेकिन ये दोनों दिग्गज अपनी दूसरे कमिटमेंट के चलते सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कॉमेंट्री के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.
दरअसल इस टेस्ट के दौरान ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के नए सीजन से पहले खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन होना है. ये दोनों दिग्गज आईपीएल की दो अलग-अलग टीमों में बतौर हेड कोच जुड़े हुए हैं और उन्हें वहां नीलामी में अपनी टीम बनाने के लिए नीलामी में उपलब्ध रहना होगा.
आईपीएल की नीलामी 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होगी. ऑस्ट्रेलियाई समाचार पत्र ‘द एज’ के अनुसार, ‘प्रतिबद्धताओं के टकराव के कारण चैनल सेवन को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट के कुछ हिस्सों में रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआती मैच में अपने धुर प्रशंसक की कमी खल सकती है.
पॉन्टिंग को पंजाब किंग्स ने हाल में अपना मुख्य कोच नियुक्त किया, जबकि लैंगर पहले से ही लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) में यह भूमिका निभा रहे हैं. इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के सहायक कोच डेनियल विटोरी भी पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं. वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच हैं. इन तीनों की आईपीएल नीलामी में शामिल होने की संभावना है.
हालांकि इस ऑक्शन के बीच भी इन खिलाड़ियों की नजरें पर्थ टेस्ट पर जरूर होंगी. वह यहां खेल रहे उन खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को भी बड़े चाव से देखना चाहेंगे, जिन्होंने इस ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर किया है. इसके अलावा BGT सीरीज का रोमांच भी अब अपने चरम पर पहुंच रहा है और दोनों टीमों की प्रतिद्वंद्विता को फैन्स देखना पसंद करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.