केकेआर को बनाया चैंपियन, अब आईपीएल में इस टीम से जुड़ा अब धुरंधर कोच

IPL 2026 से पहले आईपीएल की टीमों के कोचिंग स्टाफ में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस क्रम में एक और टीम का नाम जुड़ गया है.

Written by: Bharat Malhotra
Updated: July 30, 2025, 5:59 PM IST

लखनऊ: भरत अरुण अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ जुड़ गए हैं. अरुण हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स से अलग हुए हैं. और अब वह लखनऊ की टीम के साथ जुड़े हैं. लखनऊ की फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस बात का ऐलान किया.

भरत अरुण 2022 से कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े थे. लेकिन साल 2024 में चैंपियन बनने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 2025 के सीजन में आठवें स्थान पर रही थी. इसके बाद शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम अब अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर रही है. इससे पहले मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने भी टीम का साथ छोड़ दिया है.

वहीं 2022 में आईपीएल में डेब्यू करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीते साल 27 करोड़ रुपये की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन टीम अंतिम चार में जगह नहीं बना पाई थी. टीम सातवें स्थान पर रही थी. ऐसे में टीम अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर रही है.

भरत अरुण को भारत की राष्ट्रीय टीम के सबसे शानदार गेंदबाजी कोच में गिना जाता है. वह रणनीतिक कुशलता के लिए जाने जाते हैं. अरुण के पास प्रतिभा है कि वह प्रतिभाशाली गेंदबाजों को निखार सकते हैं.

वहीं लखनऊ की टीम में भी कई बदलाव हो सकते हैं. लखनऊ की टीम जहीर खान के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट जारी रखेगी या नहीं इस पर भी काफी सवाल हैं. जहीर को एक ही साल के लिए मेंटॉर बनाया गया था. वहीं जस्टिन लैंगर को क्या मुख्य कोच बनाए रखा जाएगा या नहीं इसे लेकर भी संदेह है.

संजीव गोयनका की टीम से जुड़ने पर भरत अरुण ने कहा, लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ने के बाद मैं गर्व महसूस कर रहा हूं. यह फ्रैंचाइजी प्रफेशनलिज्म, महत्वकांक्षा और दूरदृष्टि को हर स्तर पर दिखाती है. टीम के मालिकों के साथ बात करने पर भरत अरुण ने कहा, डॉक्टर संजीव गोयनका और प्रबंधन के साथ मेरी बातचीत बहुत शानदार रही. युवा भारतीय प्रतिभाओं में निवेश करने की नीयत साफ नजर आती है. और हम दीर्घकालिक विरासत बनाना चाहते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.