IPL 2026 खत्म होने के 1 महीने से बाद ही हो गया बड़ा उलटफेर, LSG ने ऋषभ पंत को इस खिलाड़ी से कर दिया ट्रेड

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 23, 2026 3:44 PM IST

IPL में इस सीजन बल्ले और कप्तानी से फ्लॉप रहे ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अगले सीजन शुरू होने से करीब 10 महीने पहले ही ट्रेड कर बाहर कर दिया है.

  • IPL 2026 खत्म होने के एक महीने से पहले LSG ने किया चेंज
  • ऋषभ पंत के लगातार 2 सीजन फ्लॉप होने के बाद कुलदीप यादव से किया ट्रेड
  • 27 करोड़ रुपये के पंत को IPL सैलरी पर फटका, 12 करोड़ का हुआ नुकसान
  • कुलदीप यादव की 13.5 करोड़ की कीमत बरकरार, IPL 2027 में LSG के लिए खेलेंगे

LSG Trade Rishabh Pant to DC Kuldeep Yadav: साल 2025 से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ आए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी तो बन गए, लेकिन स्कोरबोर्ड और परफॉर्मेंस चार्ट में वह खुद को साबित नहीं कर पाए. इसके बाद LSG ने पंत के साथ दूसरा सीजन खत्म होते ही यू-टर्न ले लिया है. आईपीएल 2026 को खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि लखनऊ ने दिल्ली के साथ उन्हें ट्रेड कर वापस सौंप दिया है. पंत 2016 से 2024 तक इसी फ्रैंचाइजी में खेले थे. इसके बाद सीजन 2025 की शुरुआत से पहले वह ऑक्शन में उतरे थे, जहां पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदकर सबसे महंगे खिलाड़ी का तमगा मिल गया.

Advertising
Advertising

LSG के लिए 2 सीजन खेलकर फ्लॉप रहे ऋषभ पंत

संजीव गोयनका की इस फ्रैंचाइजी ने उन्हें दो सीजन तक टीम की कप्तानी भी सौंपी, लेकिन पंत कामयाब नहीं हो पाए. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने LSG के लिए पहले सीजन में 269 रन बनाए, जबकि इस बार वह सिर्फ 312 रन ही बना पाए. इस बीच दोनों ही सीजन उनकी टीम टॉप 4 में भी नहीं पहुंच पाई. ऐसे में फ्रैंचाइजी उन्हें अब लगातार तीसरा चांस देने को तैयार नहीं थी.

अब LSG के हुए कुलदीप यादव, पंत दिल्ली में लौटे

पंत को LSG ने दिल्ली कैपिटल्स के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के साथ ट्रेड कर लिया है. आईपीएल ने मंगलवार को इस ट्रेड की जानकारी दी है. उसने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी देते हुए बताया, 'ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को फिर से ₹15 करोड़ में ज्वॉइन करने के लिए तैयार हैं, वहीं कुलदीप यादव LSG को 13.5 करोड़ में ज्वॉइन करेंगे.' दोनों फ्रैंचाइजियों ने मिलकर इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड को आईपीएल 2027 के लिए भूमिका तैयार कर ली है.

ऋषभ पंत का ₹12 करोड़  सैलरी कट

इस ट्रेड के बाद कुलदीप यादव की फीस में जहां कोई बदलाव नहीं हुआ है वहीं पंत को 12 करोड़ रुपये का भारी-भरकम नुकसान हुआ है. कुलदीप ने साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का रुख किया था. इससे पहले वह केकेआर का हिस्सा थे. दिल्ली के लिए उन्होंने 65 मैच खेलकर 72 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि आईपीएल में अब तक कुल 110 मैच खेलकर उन्होंने कुल 112 विकेट अपने नाम किए हैं. पंत ने इस लीग में अब तक खेले 139 मैचों में 3865 रन बनाए हैं. इस लीग में उनके नाम 2 शतक 20 हाफ सेंचुरी जमाई है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें