IPL 2025: मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, इतने खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिटेन

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. जिसमें बीसीसीआई ने आरटीएम को खत्म करना का बड़ा फैसला लिया है.

Published date india.com Published: September 26, 2024 5:53 PM IST
IPL 2025: मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, इतने खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिटेन

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीजन के आगामी ऑक्शन के लिए राइट टू मैच यानी आरटीएम के विकल्प को खत्म किया जा सकता है.

कानपुर टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन मचाएंगे तहलका, इन 6 रिकॉर्ड्स पर होगी नजर

वही ये उम्मीद जताई जा रही है कि सभी टीमों को 5 – 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प दिया जाएगा. मेगा ऑक्शन से पहले बोर्ड और टीम मालिकों के बीच इसको लेकर एक बड़ी बैठक पहले हो चुकी है.

जिन टीमों की ब्रांड वैल्यू अच्छी है. वो 5 से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है. पिछली बार हुए मेगा ऑक्शन में बीसीसीआई ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन और 1 खिलाड़ी को आरटीएम के जरिए टीम में बनाए रखनी की मंजूरी दी थी.

बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर जुड़ी कई अहम जानकारी को आधिकारिक रुप से साझा करने वाली है. जिसके बाद ही आईपीएल टीमें इसके बारे में फैसला लेंगे कि किसको उन्हें रिटेन करना है और किसको नहीं

3 साल बाद मेगा ऑक्शन

बीसीसीआई हर 3 साल में मेगा ऑक्शन का आयोजन करवाती है. जिससे कई बड़े – बड़े खिलाड़ी एक दूसरी टीम के लिए खेलते हुए नजर आते रहते है. वही ऑक्शन में बड़े खिलाड़ियों के रहने से इसका भी रोमांच बना रहता है. जिसका फायदा बीसीसीआई को होता है. वही कई आईपीएल टीमें चाहती है कि बीसीसीआई मेगा ऑक्शन को 3 साल के बजाय 5 में आयोजित किया जाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आईपीएल टीमें तैयार कर रही है अपनी रणनीति

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. पंजाब किंग्स जैसी कई टीमें अपने हेड कोच को लेकर बड़ा फैसला ले चुकी है. जिससे नया कोच अपने अनुसार टीम तैयार कर सकें और परफॉर्म करके दिखाए. वही कई टीमें जल्द अपने हेड कोच को लेकर फैसला ले सकती है. गुजरात टाइंटस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अपने हेड कोच को लेकर फैसला ले चुकी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.