By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Border Gavaskar Trophy 2024 Adam Gilchrist Backs Inglis For Test Opening Role Against India
ऑस्ट्रेलियाई टीम की रणनीति पर हैरान हुए एडम गिलक्रिस्ट, चयनकर्ताओं से पूछे तीखे सवाल
ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. जिसमें पहली बार मैकस्वीनी और जोश इंगलिस को जगह मिली है. गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलियाई रणनीति पर सवाल खड़े किए है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नाथन मैकस्वीनी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच के लिए टीम में शामिल किया है और इसकी पूरी उम्मीद है कि वह बतौर ओपनर खेलते नजर आ सकते हैं. इस चयन पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने चयनकर्ताओं से एक सवाल पूछा जिसने क्रिकेट जगत में हलचल तेज कर दी है.
एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि वे अपनी शीर्ष छह बल्लेबाजों की नीति से भटक गए हैं. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि जोश इंगलिस, जिन्हें रिजर्व बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया था. पर्थ में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने और उस्मान ख्वाजा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने के हकदार हैं.
रविवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. 22 नवंबर को सीरीज के पहले मैच में मैकस्वीनी, ख्वाजा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे. मैकस्वीनी ने इस सप्ताह एमसीजी में भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए मैच से पहले कभी प्रथम श्रेणी स्तर पर बल्लेबाजी की शुरुआत नहीं की थी.
जबकि इंगलिस ने शेफील्ड शील्ड अभियान की शानदार शुरुआत के बावजूद रिजर्व बल्लेबाज के रूप में नामित किया गया. ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट-बॉल टीमों में अपना स्थान पक्का कर चुके इंगलिस ने दो मैचों में 99.00 की औसत से 297 रन बनाए. गिलक्रिस्ट ने कहा कि यदि प्रबंधन शीर्ष 6 में छह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को खेलने की अपनी नीति पर कायम रहता है. तो इंगलिस को देश के सर्वश्रेष्ठ छह बल्लेबाजों में शामिल किया जाना चाहिए.
गिलक्रिस्ट ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा कि इंगलिस उस टीम में रिजर्व बल्लेबाज के रूप में हैं. जो ऑस्ट्रेलिया पारंपरिक रूप से घरेलू परिस्थितियों में नहीं करता है. मुझे लगता है कि मैकस्वीनी ओपनिंग करेंगे… लेकिन क्या वे पिछले साल की नीति पर कायम रहेंगे.
जिसके तहत हम चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के छह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शीर्ष छह में खेलें?. जोश इंगलिस इस समय ऑस्ट्रेलिया के छह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं. क्या वे उस नीति से अलग होंगे? मुझे लगता है कि वे ऐसा करेंगे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें