पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान में खेला जा रहा है. जिसमें इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत के दहलीज पर खड़ी है. 3 विकेट लेते ही इंग्लैंड ये मैच अपने नाम कर लेगी. अब ये पढ़कर आपको लगेगा कि अपने कुछ गलत देख लिया.
मगर ऐसा इसलिए है क्योंकि पाकिस्तान के गेंदबाज अबरार अहमद मैच के दौरान बीमार पड़ गए. जिसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. अब खबरें आ रही है कि वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आएंगे. इसलिए इंग्लैंड के अब केवल 3 ही बल्लेबाज को आउट करना होगा.
Abrar Ahmed was admitted to hospital this morning with a high fever and body aches, and did not take to the field in Multan on Thursday 🤒
His absence leaves Pakistan just four wickets away from defeat…
Read more: https://t.co/Nsapf2bbmj pic.twitter.com/d3VlAo8Pkj
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 10, 2024
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई. जिसमें सबसे ज्यादा महंंगे गेंदबाज अबरार अहमद रहे. जिन्होंने 35 ओवर गेंदबाजी की और 174 रन खर्च कर दिए. मैच के दौरान बुखार आने की वजह से अबरार को मैच बीच में छोड़ना पड़ा नहीं तो उनके 200 रन भी हो सकते थे. इसके साथ ही अबरार को मैच में एक भी विकेट नहीं मिल सका.
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान अपना पहला टेस्ट हार ने के दहलीज पर खड़ा है. पाकिस्तान की टीम साल 2021 से अपने घर पर एक भी टेस्ट मैच जीत पाने में कामयाब नहीं हुई है.
एक समय पर ये मैच ड्रॉ के करीब लग रहा था. मगर अपनी दूसरी पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने तू चल मैं आया की तरह अपने 6 विकेट गंवा दिए. पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 37 ओवर में 152 रन बनाकर 6 विकेट गंवा चुकी है. पहले मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 3 विकेट की दरकार है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.