इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए बटलर, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें चोट के कारण जोस बटलर को जगह नहीं मिली है.

Published date india.com Published: September 15, 2024 8:21 PM IST
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए बटलर, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में काफी फेरबदल की है. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. बटलर इस समय अपनी पिंडली में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की कप्तानी का जिम्मा हैरी ब्रूक को सौंपा गया है.

टेस्ट की एक पारी में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हैरी ब्रूक पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे. ब्रूक श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के दौरान उप-कप्तान थे, जब ओली पोप घायल बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में स्टैंड-इन कप्तान बने थे.

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हल, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे गेम में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, को भी चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए है.उनको अक्टूबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन मैचों के टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम जगह दी गई है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को टीम में लाया गया है. लिविंगस्टोन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है.  दूसरे टी20 मैच में 87 रनों की पारी खेली थी. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज ही खेला जा रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम:

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, लियाम लिविंगस्टोन, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, रीस टॉपले, जॉन टर्नर और ओली स्टोन

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.