भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले बुमराह मुझसे 1000 गुना बेहतर गेंदबाज
भारत को 1983 का वनडे विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है. कपिल ने कहा की बुमराह मुझसे 1000 गुना बेहतर गेंदबाज है.
टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. भारत के अच्छे प्रदर्शन में सबसे अहम भूमिका जसप्रीत बुमराह निभा रहे है. इस विश्व कप में अबतक बुमराह ने 6 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किया है. भारत और इंग्लैंड के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. जिसमें एक बार फिर से बुमराह भारत के लिए सबसे अहम गेंदबाज साबित हो सकते है. इसी बीच भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने जसप्रीत बमुराह की खूब तारीफ की है.कपिल देव ने कहा कि जब वह गेंदबाजी करते थे, तब से तुलना की जाये तो जसप्रीत बुमराह उनसे 1000 गुना बेहतर गेंदबाज हैं.
बुमराह को लेकर क्या बोले कपिल देव
कपिल देव ने कहा की बुमराह मुझसे 1000 गुना बेहतर गेंदबाज हैं. ये युवा हमसे कहीं बेहतर हैं और हमारे पास अधिक अनुभव था. बुमराह बेहतरीन गेंदबाज है.बुमराह को इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माना जाता है. भारत के लिए 26 टेस्ट खेल चुके इस गेंदबाज ने 159 विकेट चटकाये हैं. वह 89 वनडे में 149 विकेट और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 85 विकेट झटक चुके हैं.भारतीय टीम की फिटनेस की तारीफ करते हुए कपिल देव ने कहा की खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं. वे अधिक फिट हैं और बहुत अधिक मेहनती हैं.
इंग्लैंड से भारत का होगा सामना
भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल में एक बार फिर से इंग्लैंड के साथ होने वाला है. पिछली बार टी20 विश्व कप 2022 में भारत और इंग्लैंड की टीम का सामना सेमीफाइनल में हुआ था. जिसमें इंग्लैंड की टीम ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें