
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन मंगलवार को आबू धाबी में होने वाली IPL मिनी ऑक्शन में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. इससे पहले जब इस ऑलरआउंडर ने इस ऑक्शन के लिए अपना नाम सिर्फ बतौर बल्लेबाज रजिस्टर कराया था तो फ्रैंचाइजी को संशय था कि वह शायद इस सीजन बॉलिंग के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. लेकिन इन दिनों एशेज सीरकीज में खेल रहे इस खिलाड़ी ने अपनी बॉलिंग फिटनेस को भांपते हुए इस संदेह को समय रहते दूर कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि वह IPL के आगामी सीजन में बॉलिंग कराने के लिए भी उपलब्ध रहेंगे.
उन्होंने यह भी साफ किया कि मैनेजर की गड़बड़ी की वजह से उन्हें बतौर बल्लेबाज रजिस्टर कर दिया गया. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. ग्रीन के इस स्पष्टीकरण के अलावा फ्रैंचाइजी के पास उनकी बॉलिंग को परखने का भी मौका है. यह स्टार खिलाड़ी इन दिनों एशेज सीरीज में खेल रहा है.
पर्थ में उन्होंने भले ही दोनों पारियों में सिर्फ 3 ओवर फेंके हों. लेकिन ब्रिसबेन टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में कुल 13 ओवर गेंदबाजी की थी. आईपीएल शुरू होने में अभी करीब 4 महीने से ज्यादा का समय बाकी है. ऐसे में तब तक वह अपनी फिटनेस में और भी इजाफा कर लेंगे.
ऑस्ट्रेलिया का यह उभरता हुआ ऑलराउंडर पीठ की सर्जरी से उबरने के कारण 2025 सीजन से बाहर रहा था. 26 साल के ग्रीन जून में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे थे. हालांकि इसके बाद उन्हें गेंदबाजी करने की इजाजत मिल गई है और वह ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज सीरीज में गेंदबाजी कर रहे हैं.
‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने ग्रीन के हवाले से कहा, ‘मैं गेंदबाजी के लिए तैयार रहूंगा. मुझे नहीं पता कि मेरे मैनेजर यह सुनना चाहेंगे या नहीं लेकिन उनकी तरफ से गड़बड़ी हुई थी.’ उन्होंने कहा, ‘उनका मतलब ‘बल्लेबाज’ कहना नहीं था. मुझे लगता है कि उन्होंने गलती से ऐसा कर दिया. असल में यह उनकी तरफ से एक गड़बड़ी थी.’
लंबे कद के ऑलराउंडर ग्रीन ने 2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था. वह नीलामी में हिस्सा लेने वाले सबसे बड़े नामों में से हैं और उनके लिए भारी-भरकम बोली लगने की उम्मीद है. ग्रीन का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये है. उन्हें ऑलराउंडर की जगह बल्लेबाजों के वर्ग में सूचीबद्ध किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.