IPL नीलामी में रचा इतिहास, मगर पिच पर जाते ही फुस्स हो गए कैमरन ग्रीन, खाता भी नहीं खोल सके

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल नीलामी के एक दिन बाद बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. वे सिर्फ दो गेंद खेलकर ही आउट हो गए.

Published date india.com Updated: December 17, 2025 3:14 PM IST
Cameron Green

Aus Vs Eng 3rd Ashes Test: आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे ऊंची कीमत पर बिके ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन नीलामी के एक दिन बाद बुरी तरह फ्लॉप हो गए. दरअसल, बुधवार से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ. कैमरन ग्रीन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे. ग्रीन सिर्फ दो गेंद खेल सके और बिना खाता खोले आउट हो गए. उनकी यह असफलता आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने के ठीक एक दिन के बाद आई है.

सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में मिनी नीलामी का आयोजन किया गया था. केकेआर ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा. ग्रीन केकेआर के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. साथ ही ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए.

केकेआर ने खरीदा

कैमरन ग्रीन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ ही दाएं हाथ के एक सक्षम बल्लेबाज हैं. वह मैच की परिस्थिति के मुताबिक बल्लेबाजी करने में सक्षम में हैं. केकेआर को इस साल आंद्रे रसेल की सेवा नहीं मिल पाएगी. रसेल ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है. रसेल के विकल्प के रूप में ही केकेआर ने ग्रीन को 25.20 करोड़ की बड़ी राशि देकर खरीदा है.

अब तक का प्रदर्शन

पूर्व में कैमरन ग्रीन मुंबई इंडियंस और आरसीबी के लिए खेलते हुए बतौर ऑलराउंडर अपनी क्षमता दिखा चुके हैं. 2023 में वह मुंबई इंडियंस , जबकि 2024 में आरसीबी के लिए खेले थे. एमआई के लिए 16 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से उन्होंने 452 रन बनाए. वहीं आरसीबी के लिए 13 मैच खेलकर 255 रन बनाए. इसके अलावा, कुल 29 मैचों में ग्रीन ने 16 विकेट लिए हैं. (इनपुट: आईएएनएस)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.