By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Captain Devines All Round Brilliance Guides Nz To Series Equalling Win Over India
IND-W VS NZ-W : टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने 76 रन से जीता मैच
भारतीय महिला टीम को दूसरे वनडे मैच में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. वही न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ सीरीज 1 - 1 बराबर कर दी है.
कप्तान सोफी डिवाइन के हरफनमौला खेल से न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे महिला वनडे में भारत को 76 रन से शिकस्त देकर शानदार वापसी की है. डिवाइन ने 86 गेंद में 79 रन की शानदार पारी खेलने के बाद 27 रन पर तीन विकेट भी चटकाये. भारत के लिए राधा यादव ने चार विकेट लेने के बाद 48 रन बनाये. मगर उनका प्रयास टीम के लिए नाकाफी साबित हुआ.
न्यूजीलैंड की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 259 रन बनाने के बाद भारत की पारी को 47.1ओवर में 183 रन पर समेट कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया. 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच मंगलवार को खेला जायेगा. भारतीय टीम 108 रन पर आठ विकेट गंवाने के बाद शर्मनाक हार की तरफ बढ़ रही थी. लेकिन राधा यादव और साइमा ठाकोर (29) की नौवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी ने टीम को बड़े अंतर से हार से बचाया.
डिवाइन के अलावा लिया ताहुहू ने भी तीन विकेट लिए. जबकि जेस केर और ईडन कार्सन को दो-दो सफलता मिली. डिवाइन ने 86 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाए. उन्होंने को मैडी ग्रीन (41 गेंदों पर 42 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
राधा ने चार विकेट लिये लेकिन उन्होंने 69 रन भी लुटाये. दीप्ति शर्मा को 2 सफलता मिली जबकि प्रिया मिश्रा और साइमा को एक-एक सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को ताहुहू ने पहले ओवर में ही स्मृति मंधाना का खाता खोले बगैर चलता किया. तो वहीं जेस केर ने शेफाली वर्मा (11) को पगबाधा किया.ताहुहू ने यास्तिका भाटिया (12) को विकेटकीपर गेज इसाबेल गेज के हाथों कैच कराया.
New Zealand win the 2nd ODI by 76 runs.#TeamIndia will look to bounce back in the 3rd and final ODI to win the series
Scorecard ▶️ https://t.co/h9pG4I3zaQ#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/mpZutvte36
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 27, 2024
कप्तान हरमनप्रीत कौर (24) और जेमिमा रोड्रिग्स (17) की साझेदारी खतरनाक होती. उससे पहले ही डिवाइन ने दोनों को आउट कर भारत का स्कोर पांच विकेट पर 77 रन कर दिया.तेजल हसबनिस और दीप्ति शर्मा की साझेदारी के साथ भी ऐसा ही हुआ. ईडन कार्सन ने 25वें ओवर में हसबनिस और ताहुहू ने 26वें ओवर में दीप्ति को आउट कर मैच को भारत की पकड़ से दूर किया. दोनों ने 15-15 रन का योगदान दिया.अरुंधति रेड्डी (02) कार्सन का दूसरा शिकर बनी.
राधा और साइमा ने इसके बाद दिलेरी से बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के जीत के इंतजार को लंबा किया. दोनों के बीच 70 रन की साझेदारी को जेस केर ने साइमा को आउट कर तोड़ा. साइमा ने 54 गेंद की पारी में तीन चौके लगाये.राधा ने डिवाइन की गेंद पर लौरिन डाउन को कैच थमाने से पहले 64 गेंद में पांच चौके लगाये.
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाजों सुजी बेट्स (70 गेंदों पर 58 रन) और प्लिमर (50 गेंदों पर 41 रन) ने 16 ओवर के अंदर 87 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी.भारत ने हालांकि इसके बाद तीन विकेट झटक कर अच्छी वापसी करवाई. राधा ने दीप्ति की गेंद पर जॉर्जिया प्लिमर का बेहतरीन कैच लपक कर भारत पहली सफलता दिलवाई.
न्यूजीलैंड के शुरुआती चार विकेट में राधा का योगदान रहा. उन्होंने एक और शानदार कैच के साथ ब्रूक हालिडे के रूप में प्रिया मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली विकेट दिलवाई.डिवाइन और ग्रीन की जोड़ी हालांकि इसके बाद रनगति को तेज करने में सफल रही रही. ग्रीन ने पांच चौके लगाकर भारतीय गेंदबाजों को दबाव में डाला.
Also Read:
-
Women's ODI World Cup 2025: करो या मरो वाले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से रौंदा, 5वीं बार सेमीफाइनल में मारी एंट्री
-
IND-W vs NZ-W: स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने जड़े शतक, भारत ने बनाया वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर
-
Fastest 1000 runs in women’s ODI cricket: महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें